Homeज्ञानपलक झपकते ही रंग बदल लेती है ये खूबसूरत चिड़िया, सोशल मीडिया...

पलक झपकते ही रंग बदल लेती है ये खूबसूरत चिड़िया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Humming Bird: इस धरती पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत जीव जंतु और पक्षी मौजूद हैं, जो अपने बेहतरीन रंग रूप से हर किसी का मन मोह लेते हैं। ऐसे में अगर आपको भी लगता है कि रंग बदलना सिर्फ गिरगिट की फितरत होती है, तो आप बिल्कुल गलत हैं।

क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी चिड़िया के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रंग बदलने में गिरगिट से भी दो कदम आगे हैं। इस चिड़िया का आकार बहुत ही छोटा होता है, जो पलक झपकते ही अपना रंग बदल लेती है और इस चिड़िया का एक क्यूट-सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रंग बदलने वाली खूबसूरत चिड़िया

हम जिस चिड़िया की बात कर रहे हैं, उसे हमिंग बर्ड (Humming Bird) के नाम से जाना जाता है। इस चिड़िया का साइज कुछ इंच होता है, जबकि इसकी चोंच काफी लंबी और पलती होती है। हमिंग बर्ड अपने छोटे साइज की वजह से आसानी से इंसान की नजर में नहीं आती है, जबकि यह चिड़िया एक सेकेंड में सैकड़ों बार अपने पंख फड़फड़ाती है। इसे भी पढ़ें – पुराने जमाने में कबूतरों से भिजवाई जाती थी चिट्ठियां, जानें क्या था इसके पीछे का साइंटिफिक कारण

ऐसे में इन दिनों हमिंग बर्ड का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह क्यूट-सी चिड़िया हर सेकेंड अपना रंग बदलते हुए नजर आ रही है। दरअसल इस वीडियो में हमिंग बर्ड एक शख्स के अंगूठे पर बैठी हुई है, जो सेकेंड्स में अपने पंखों का रंग बदल रही है।

वीडियो में इस चिड़िया के फर का रंग कभी गुलाबी हो जाता है, तो अगले ही पल पंख फड़फड़ाते ही उसका रंग हरा, ग्रे और काला हो जाता है। इस वीडियो के देखकर हर कोई हमिंग बर्ड की खूबसूरती और टैलेंट का दीवाना हो गया है, जिसे कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कुदरत का करिश्मा बताया है।

आपको बता दें कि इस वीडियो को अब तक 2.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 96 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। यह छोटी-सी चिड़िया रंग बदलने के साथ-साथ पीछे की तरफ उड़ने की अद्भुत कला भी जानती हैं, जबकि हमिंग बर्ड का दिल एक मिनट में लगभग 615 बार धड़कता है। इसे भी पढ़ें – ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, इसकी कीमत पर खरीद सकते हैं लग्जरी कार और शानदार घर

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular