Homeज्ञानHow to open rusted nut bolt: घर की सुंदरता को कम करते...

How to open rusted nut bolt: घर की सुंदरता को कम करते हैं गंदे स्क्रू, जंग हटाने के लिए फॉलो करें आसान टिप्स

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

How to open rusted nut bolt in hindi: घर को खूबसूरत बनाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार का सामना रखा होता है, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी घर के मालिक की ही होती है। हालांकि इन सामनों में से कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनमें लगातार हवा और पानी के संपर्क में आने की वजह से जंक लग जाता है।

इनमें स्क्रू सबसे आम और छोटी चीज है, जो बाथरूम में लगे आईने से लेकर खिड़की और दरवाजों आदि में आगे होते हैं। ऐसे में अगर स्क्रू में जंग लग जाए, तो उसे छुटाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपया बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके चुटकियों में स्क्रू पर लगा जंग हट जाएगा। Tips to open rusted nut bolt in hindi

सरसों के तेल से हटेगा जंग

Sarso Tel use for rusted nut bolt

अगर खिड़की, दरवाजे या शीशे पर लगे स्क्रू पर जंग लग जाए, तो उसे हटाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए जंग लगे स्क्रू पर कपड़े की मदद से सरसों का तेल लगा लिजिए और फिर उसे कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए, ऐसा करने से स्क्रू पर लगा जंग छूटने लगेगा।

इसके बाद स्क्रू को खोलना आसान हो जाता है, ताकि पुराने स्क्रू को नए स्क्रू से बदल दिया जाए। वहीं अगर आप पुराने स्क्रू को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसे खोलकर कुछ घंटों के लिए सरसों के तेल में डुबो कर छोड़ दीजिए। ऐसा करने से स्क्रू पर लगी जंग हट जाती है और स्क्रू को दोबारा इस्तेमाल करना आसान होता है।

आप चाहे तो स्क्रू को जंग मुक्त रखने के लिए उनके ऊपर कुछ हफ्तों के गैप में सरसों का तेल लगा सकते हैं, जिससे हवा या पानी के संपर्क में आने की वजह से स्क्रू पर जंग नहीं लगता है। ये भी पढ़ें चंद मिनटों में साफ हो जाएगी छत पर रखी पानी की टंकी, इन आसान टिप्स को करें फॉलो

केरोसीन तेल का इस्तेमाल

Kerosene oil use for rusted nut bolt

केरोसीन यानी मिट्टी का तेल स्क्रू में लगे जंग को हटाने में मददगार साबित हो सकता है, जो स्क्रू को अच्छी लाइफ प्रदान करता है। अगर स्क्रू में जंग लग गया है और उसे खोला नहीं जा सकता है, तो आप उसके ऊपर एक से दो चम्मच मिट्टी का तेल डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए।

ऐसा करने से स्क्रू पर लगा जंग धीरे-धीरे छुटने लगेगा, जिसके बाद आप स्क्रू ड्राइवर की मदद से स्क्रू को खोल सकते हैं। अगर स्क्रू पर अभी भी जंग लगा हुआ है, तो उसे मिट्टी तेल में डालकर 1 से 2 दिन के लिए छोड़ दीजिए और फिर दोबारा से फिट कर लिजिए।

इस प्रक्रिया को नियमित रूप से दोहराने पर खिड़की और दरवाजे पर लगे स्क्रू में कभी भी जंग नहीं लगता है, क्योंकि केरोसिन तेल स्क्रू के ऊपर जंग रोधक कोटिंग कर देता है। इसलिए 2 हफ्तों में एक बार कपड़े को केरोसिन ऑयल में डुबो कर स्क्रू पर घिसने से उसके ऊपर कभी जंग नहीं लगता है।

बेकिंग सोडा से हटाए जंग

Baking Soda use for rusted nut bolt

स्क्रू पर लगे जंग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, जो बाज़ार में आसानी से उपलब्ध होता है। इस उपाय को करने के लिए एक कप पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर एक घोल तैयार कर लिजिए और फिर उस घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें।

इसके बाद स्प्रे बोतल की मदद से फर्नीचर या अन्य चीजों पर लगे स्क्रू पर बेकिंग सोडा के घोल का छिड़काव करें, ऐसा करने से स्क्रू के ऊपर लगी जंग की परत हल्की होने लगेगी। बेकिंग सोडा छिड़कने के लगभग 1 घंटे बाद स्क्रू पर लगा जंग पूरी तरह से निकल जाएगा, जिसके बाद स्क्रू ड्राइवर की मदद से उसे आसानी से खोला जा सकता है।

स्क्रू खोलते समय इन बातों का रखें ध्यान (How to open rusted nut bolt in hindi)

How to open rusted nut bolt in hindi

अगर आप जंग लगे स्क्रू को घरेलू उपायों द्वारा खोलने की कोशिश करते हैं, तो इस दौरान आपको छोटी-छोटी अहम बातों का ध्यान रखना होगा। अगर आप शीशे पर लगे स्क्रू को खोलते हैं, तो ध्यान रखें कि इस दौरान कांच भी चटक सकता है। इसलिए हल्के हाथों और कम दबाव के साथ जंग लगे स्क्रू को खोलें।

स्क्रू को हमेशा स्क्रू ड्राइवर की मदद से ही खोलना चाहिए, क्योंकि चम्मच, सिक्का या चाकू जैसी चीजों से स्क्रू खोलने पर हाथ में चोट लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा स्क्रू पर लगे जंग को हटाते समय हाथों में ग्लव्स जरूर पहनने चाहिए। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप घर पर ही आसानी से स्क्रू पर लगे जंग को हटा सकते हैं।

ये भी पढ़ें हरे रंग के कपड़े से क्यों ढकी जाती है निर्माणाधीन बिल्डिंग, जानिए इसके पीछे की वजह

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular