HomeGARDENINGइस तरीके को अपनाकर आप भी पानी में उगा सकते हैं मनी...

इस तरीके को अपनाकर आप भी पानी में उगा सकते हैं मनी प्लांट, सीखिए आसान तरीका

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

How to grow money plant in water in Hindi – हम सभी घर में सजावट के लिए कई तरह के पौधे लगाते हैं। उनमें से कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जो सजावट के साथ-साथ शुभ फलदायक भी होते हैं। ऐसा ही एक पौधा होता है Money plant , जो अक्सर हम सभी लगाया करते हैं। बेल-लता वाले इस मनीप्लांट के पौधे को घर में लगाना बहुत अच्छा होता है। इसे लगाने से ना सिर्फ घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, बल्कि सुख-समृद्धि, धनलाभ भी होता है। इंटीरियर डेकोरेशन के लिए भी मनी प्लांट बहुत यूज़ किया जाता है, क्योंकि यह बहुत खूबसूरत होता है। How to grow money plant

वास्तुशास्त्र में भी बताया गया है कि मनी प्लांट (Money plant) लगाना बहुत लकी होता है। बहुत से लोग घर में मनी प्लांट लगाना तो चाहते हैं, पर उन्हें इसमें बहुत सी परेशानियां आती है, या फिर पौधा ठीक से वृद्धि नहीं कर पाता है। अतः आज हम आपको ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आप मनी प्लांट को मिट्टी के बिना ही आसानी से अपने घर पर लगा पाएंगे और साथ ही ये भी बताने जा रहे हैं कि आपका मनीप्लांट खूब वृद्धि करे, उसके लिए Fertilizer स्प्रे का प्रयोग किस तरह से किया जाए…तो चलिए जानते हैं कुछ आसान टिप्स। How to grow money plant in water in Hindi

Money Plant
The Better India Hindi

मनी प्लांट पानी में कैसे लगाएं

मनीप्लांट उगाने के लिए सबसे पहले स्टेप में आपको इसकी सही तरीके से कटिंग करनी होगी। याद रखिए ठीक प्रकार से कटिंग करना बहुत आवश्यक होता है। कटिंग करीब 6 इंच तक करनी है। फिर इस पौधे को 10 दिनों के लिए पानी में रखना होता है।

10-15 दिनों के भीतर ही आपको मनीप्लांट में से जड़ें निकलती हुई दिखाई देंगी। उसके बाद आपको इसकी नीचे की पत्तियों को काट कर हटा देना होता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि उससे पौधे का पानी गंदा ना हो सके। इसके बाद एक रस्सी लेकर पौधे को धीरे से बांधिए। हाँ, लेकिन बांधते वक्त आपको ख्याल रहे कि रस्सी को ज्यादा नहीं कसना है, वरना मनीप्लांट को क्षति भी पहुंच सकती है।

एक और बात का ध्यान रखिए कि मनी प्लांट को कभी ज्यादा धूप में मत रखिएगा, इसे छायादार स्थानों पर रखना अच्छा रहता है। ये पूरी प्रोसेस हो जाए उसके बाद इसे पानी में रख दीजिए। चूंकि बरसात का पानी मनीप्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए सर्वश्रेष्ठ रहता है, इसलिए आपको एक बाल्टी में करीब 10 घंटों तक पानी को बाहर खुले में रख देना चाहिए, जिससे उसमें उपस्थित नुकसानदायक रसायन नष्ट हो जाएं।

पानी बदलने का तरीका

हम मनीप्लांट पानी में उगा रहे हैं इसलिए पानी बदलते रहना भी जरूरी होता है। पानी को सरलता से बाहर निकालने के लिए एक शैंपू की बोतल व एक पतला पाइप लीजिए। अब इस बोतल के टॉप को निकालकर ढक्कन को खोल दीजिए। इसके बाद दूसरे ढक्कन में पाईप को ठीक से लगाएं, ताकि वह बाहर न निकल सके। अब तीसरी बोतल के नीचे पाईप डालने के लिए एक छोटा छेद बनाइए। इतना करने के पश्चात आप इसके इस्तेमाल से आसानी से पौधे का पानी चेंज कर पाएंगे।

विडियो देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए

कैसे करें Fertilizer का इस्तेमाल?

इस पौधे को उचित मात्रा में फर्टिलाइजर देना बेहतर रहता है। आपको 20-20-20 NPK के फर्टिलाइजर को आधा चम्मच जितना लेना होगा, फिर पानी की आवश्यकता होगी। पानी का उपयोग करने से पूर्व पानी को सारी रात बाहर छोड़ दीजिए। फिर इस फर्टिलाइजर को पानी में ठीक प्रकार से मिक्स कर दीजिए। पानी व फर्टिलाइजर के इस मिश्रण को मनी प्लांट में डाल दीजिए। ऐसा करने से आपका पौधा काफी तेज गति से वृद्धि (Grow) करने लगेगा।

इस तरीके से बनाइए Fertilizer स्प्रे

अगर आप Fertilizer स्प्रे बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको एक स्प्रे बॉटल लेनी होगी। फिर आधा चम्मच जितना NPK Fertilizer व आधा चम्मच 1/4 Fertilizer (युरिया) लीजिए, फिर उन्हें करीब 1लीटर पानी में ठीक प्रकार से मिक्स कर दीजिए। अब जैसा पहले की प्रोसेस में किया था, उसी प्रकार से पानी को 10-12 घंटो के लिए बाहर रखकर छोड़ दीजिए, जिससे पानी के हानिकारक केमिकल नष्ट हो जाएं।

इस Fertilizer स्प्रे का प्रयोग करने पर आप देखेंगे कि हर हफ्ते आपके मनीप्लांट में परिवर्तन हो रहा है, तथा करीब 1 महीने में ही ये पौधा बहुत बेहतर तरीके से बढ़ने लगता है। How to grow money plant in water in Hindi

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular