Homeराशिफल 6 सितंबर : कितना शुभ है रविवार, देखें

राशिफल 6 सितंबर : कितना शुभ है रविवार, देखें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राशियों के भविष्यफल की गढ़ना ग्रह नक्षत्रों के चाल पर आधारित होती है। हम पुनः लेकर हाज़िर हैं दैनिक राशि फल, जिसमें सभी 12 राशियों के सेहत से लेकर दिन, कार्य नौकरी पढ़ाई, विवाह, प्रेम आदि सभी से जुडे भविष्यफल होते है, आइये जानते हैं आज यानी 6 सितंबर का भविष्यफल।

मेष– घर का वातावरण खुशहाल रहेगा, अपनो की ख़ुशी में ही आप अपनी ख़ुशी खोज लेंगे। अधिक मेहनत के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। संतान की गतिविधियों पर नज़र रखें। नौकरी कर रहे लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

वृष– ज्यादातर समय मित्रो के घूमने और मौज मस्ती में गुजरेगा। युवा लोग भविष्य के प्रति सजग रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी, दिन की शुरुआत में मानसिक तनाव रह सकता है।

मिथुन– अपने कामों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। घर के देख रेख में समय व्यतीत होगा। भाइयों के बीच जरा-सी बात पर बिगाड़ हो सकता है समझदारी से काम लें।

कर्क– आज का दिन ख़ुद के व्यक्तित्व को निखारने में व्यतीत होगा। अपनी वाणी से सभी को प्रभावित करेंगे। कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा है।

सिंह– आप अपने अंदर अधिक ऊर्जा और आत्मविश्वास मेहसूस कर रहे हैं, इसी के कारण अपने कामों को पूरा कर पाएंगे। परिश्रम का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। क्रोध और अहंकार नियंत्रण में रखें।

कन्या– पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है, इसलिए प्रयास जारी रखें। आज का पूरा दिन निजी कामों को पूरा करने में जायेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।

तुला– घर और व्यवसाय दोनों सोच कर फ़ैसला लेना आपकी व्यवस्था को नियंत्रित रखेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी चल रही है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण तनाव और माइग्रेन हो सकता है।

वृश्चिक– आपकी सकारात्मक ऊर्जा के आगे शत्रु हारेंगे। प्रतियोगिता सम्बंध क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।   आलस को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। चचेरे भाइयों में आपस में विवाद हो सकता है।

धनु– आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े होने के कारण स्वभाव में बदलाव नज़र आएगा। हर काम को सहजता से करने के कारण आपके काम आसानी से बनेंगे। रुक धन भी मिल सकता है। कोई करीबी आपके सहज स्वभाव के कारण फायदा उठा सकता हैं,। जल्दबाजी करने से बचें।

मकर– घर की मरम्मत से जुड़ा कोई काम हो सकता है। वास्तु के नियमों का पालन करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें। विद्यार्थियों को चाहिए कि पढ़ाई पर ध्यान दें।

कुम्भ– आज का ज्यादातर समय बाहर और सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। अचानक से कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सिद्ध होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। स्त्रीवर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मीन– नए काम की पहली सेलरी मिलने से मन अधिक उत्साहित रहेगा। गुस्से में आपकी वाणी कटु हो जाती है वाणी में मधुरता रखें। आपको आज अपने परिश्रम के अनुरूप बेहतरीन फल प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें

Most Popular