Honda Livo 2023 : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने 18 अगस्त 2023 को घरेलू बाज़ार में अपनी नई बाइक Honda Livo को लॉन्च किया है।
Honda Livo 2023
Honda Livo एक कंप्यूटर बाइक है। इसे एडवांस्ड लेवल की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर डिजाइन किया है। इसे कंपनी की ओर से दो वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। आइए इसकी विस्तृत जानकारी हम आपको देते है।
Honda Livo 2023 के वेरिएंट्स और कीमत
यह बाइक ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक वेरिएंट में लॉन्च की गई है। ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 78,500 रुपए और डिस्क ब्रेक वेरिएंट 82,500 रुपए में उपलब्ध है। कंपनी ने इस नए मॉडल को तीन कलर ऑप्शन एथलेटिक ब्लू मेटैलिक, मैट क्रॉस्ट मेटैलिक, और ब्लैक में प्रस्तुत किया है।
Honda Livo 2023 के फीचर्स
कंपनी ने नए रियल ड्राइविंग इमिशन नॉर्म्स (RDE) के तहत अपडेटेड इंजन के साथ होंडा लिवो को लॉन्च किया है। इसमें OBD2 कम्पलायंट इंजन लगाया गया है जो 8.67bhp की पावर और 9.30Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह नई मॉडल 110 सीसी सेगमेंट में और भी बेहतर परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च की गई है।
बाइक में 4-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ 18 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है। फ्रंट में यह टेलेस्कोपिक फॉर्क और पीछे की तरफ डुअल स्प्रिंग सस्पेंशन से लैस है। इस नए मॉडल में हाई क्वॉलिटी वाले ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया गया है जो टायर पंक्चर होने की स्थिति में तेजी से हवा निकलने के जोखिम को कम करते हैं।
होंडा लिवो 10 साल के वारंटी पैकेज के साथ लॉन्च की गई है। इसमें ग्राहकों को 3 साल की स्टैंडर्ड और 7 साल की ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी दी जाएगी। नए मॉडल के लॉन्च के दौरान होंडा के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ, त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि उन्हें विश्वास है, नई Honda Livo 2023 अपने सेगमेंट में स्टाइल और परफॉर्मेंस के स्तर को नई ऊंचाई पर पहुँचाएगी।
Read Also: OLA S1 X : मात्र 8000 रूपये में घर ले जाएं OLA की यह नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, 151 किलोमीटर की है रेंज