HomeIndiaWeather Update: दिल्ली में गर्मी का कहर, सितंबर में 40 डिग्री सेल्सियस से...

Weather Update: दिल्ली में गर्मी का कहर, सितंबर में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Weather Update: सितंबर के महीने में दिल्ली में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 123 साल में सबसे अधिक है। इससे पहले 16 सितंबर, 1938 को दिल्ली में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम गर्म रहने की संभावना है। हालांकि, 5 सितंबर (मंगलवार) रात से दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 3 से 4 दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इन राज्यों में असम, मेघालय, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।

असम और मेघालय में सोमवार को भी भारी बारिश हुई। असम के गोलाघाट में 11 सेमी बारिश दर्ज की गई। ओडिशा में बेलागुंठा में 14 सेमी और सुलियापाड़ा में 13 सेमी बारिश दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल में अमगछिया में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई। तटीय आंध्र प्रदेश में बोब्बिली में 10 सेमी और तेलंगाना में मेडचाल और गांधारी में 14-14 सेमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4-5 दिनों तक मानसूनी गतिविधियां प्रायद्वीपिय भारत, मध्य और पूर्वोत्तर भारत तक सीमित रह सकती हैं। इस दौरान इन इलाकों में काफी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

Read Also: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों को छूट

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular