Homeइस पिता ने 'कलेजे के टुकड़े' के लिए खरीदा चांद पर जमीन...

इस पिता ने ‘कलेजे के टुकड़े’ के लिए खरीदा चांद पर जमीन का टुकड़ा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गुजरात: गिफ्ट तो आपको बहुत सारे मिले भी होंगे और आपने दिए भी होंगे। लेकिन गिफ्ट के तौर पर कभी भी आपको शायद ही कुछ ऐसा मिला हो जो आपकी कल्पना से परे हो। जन्मदिन से लेकर शादी विवाह तक हमारे घर कोई बच्चों के खिलौने, कोई कपड़े तो कोई छोटा मोटा फ़ोन गिफ्ट दे जाता है। आप भी जब गिफ्ट शाॅप पर जाते हैं जो दुकानदार इसी तरह के गिफ्ट आपको सबसे पहले दिखाता है। क्योंकि इस तरह के गिफ्ट एक तो सस्ते और ऊपर से देखने में अच्छे लगते हैं।

लेकिन आज हम आपको जो गिफ्ट बताने जा रहे हैं। उसकी आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते। भारत के ही एक शख़्स ने गिफ्ट देने के लिए चांद पर ज़मीन खरीद ली। वह भी एक लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरने के बाद। आपको जानकर गर्व भी होगा कि ऐसा करने वाले दुनिया के ये पहले भारतीय व्यापारी हैं। आइए जानते हैं कौन है वह शख़्स…

सूरत के हैं ये व्यापारी

सूरत के सरथाणा इलाके में रहने वाले विजय कथेरिया ने अपनी दो महीने की बेटी नित्या को उपहार के तौर पर चांद पर जमीन दी है। इनका फिलहाल कांच का बिजनेस है। विजय कथेरिया मूल रूप से सौराष्ट्र (Saurashtra) के रहने वाले हैं। चांद पर ज़मीन लेने के लिए 13 मार्च को इन्होंने ‘न्यूयॉर्क इंटरनेशनल लूनार लैंड रजिस्ट्री कंपनी’ को अपनी तरफ़ से एक ईमेल भेजा था। जिसे कंपनी ने स्वीकार भी कर लिया। आपको बता दें कि ये दुनिया के पहले व्यापारी हैं, जो चांद पर ज़मीन खरीदने जा रहे हैं।

बेटी को देना चाहते थे खास उपहार

विजय कथेरिया बताते हैं कि उनके घर दो महीने पहले एक बेटी का जन्म हुआ था। तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वह बेटी को कोई सबसे अलग गिफ्ट भेंट करेंगे। हालांकि वह गिफ्ट क्या होगा इस पर तब भी संशय ही था। लेकिन जब उन्होंने सोचा कि क्यों ना इसके लिए चांद पर ज़मीन खरीद ली जाए तो सभी को सुनकर थोड़ा अजीब लगा।

लेकिन इसके बाद विजय ने ‘न्यूयॉर्क इंटरनेशनल लूनार लैंड रजिस्ट्री’ नाम की कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि ऐसा वास्तव में संभव है। इसके बाद विजय ने कंपनी से इस बात को आगे बढ़ाया और कंपनी ने सभी कानूनी कार्यवाही पूरी की और विजय को अब कंपनी ने उनकी ज़मीन के सारे कागजात सौंप दिए हैं। विजय ने फिलहाल एक एकड़ ज़मीन चांद पर खरीदी है। जो कि अपनी बेटी नित्या (Nithya) को गिफ्ट स्वरूप भेंट करेंगे।

वीडियो देखें –

चाँद पर जमीन खरीदने वाले पहले व्यापारी

गौरतलब है कि विजय कथेरिया चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले व्यापारी हैं और शायद नित्या सबसे कम उम्र में चांद पर जमीन पाने वाली पहली लड़की। हालांकि ये एक अलग बात है कि वह इस ज़मीन पर अभी जाकर रह या देख तक नहीं सकते। कंपनी का कहना है कि इसकी आधिकारिक घोषणा भी कुछ दिनों बाद कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular