Homeमनोरंजनपूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रखा फिल्मों में कदम, इस फिल्म...

पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने रखा फिल्मों में कदम, इस फिल्म में बतौर निर्माता करेंगे डेब्यू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आपको बता दें की जब क्रिकेटर धोनी (MS Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी तो उनके लगभग हर फैन की आँख में आंसू आ गए थे क्यूंकि क्रिकेटर धोनी ने भारतीय क्रिकेट को एक नए मुकाम पर पहुँचाया है। साल 2011 में जो वर्ल्ड कप भारत ने जीता एमएस धोनी का बड़ा योगदान था, इसलिए उनके रिटायरमेंट खबर सुनकर उनके फैंस बहुत निराश हुए थे। लेकिन उन्हीं फैंस के लिए धोनी अब एक बड़ी खुशखबरी लेकर आये हैं।

MS Dhoni

एक्ट्रेस नयनतारा के साथ करने जा रहे हैं डेब्यू

कुछ मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व भारतीय क्रिकेटर और इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी पहली फिल्म के लिए एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) के साथ काम करते नज़र आ रहे हैं और उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मो का समर्थन करेगी। इसे भी पढ़ें – पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड, रश्मिका मंदाना बनी बेस्ट एक्ट्रेस

एक न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, एमएस धोनी (MS Dhoni) साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री (South Indian Film Industry) में भी कदम रखने के लिए एकदम तैयार हैं और सूत्रों की माने तो उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए रजनीकांत के करीबी संजय को काम पर रखा है।

इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह है कि नयनतारा एमएस धोनी के पहले प्रोडक्शन हाउस में मुख्या महिला अभिनेत्री के रूप में दिखाई देंगी। हालाँकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन अगर रिपोर्ट्स को देखा जाए तो जल्दी ही इसकी कोई न कोई ऑफिशियल न्यूज़ आ जाएगी।

हरभजन सिंह और इरफ़ान पठान भी कर चुके हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन्वेस्ट

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने तमिल फिल्म Dikkiloona में अपनी शुरुवात की थी। इसमें उन्होंने एक कैमियो निभाया था और फ्रेन्शिप स्पोर्ट्स ड्रामा में मुख्य भूमिका निभाई थी और वहीँ दूसरी तरफ देखें तो पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने भी विक्रम की फिल्म कोबरा में एक अभिनेता के रूम किरदार निभाया है।

अगर एक्ट्रेस नयनतारा की बात करें तो नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन ने 9 अक्टूबर को सरोगसी के माध्यम से अपने दो बच्चों का स्वागत किया। इन दोनों ने इसी साल की 9 जून को चेन्नई में शादी की थी।

इसके अलावा अगर एक्ट्रेस नयनतारा की फिल्मों की बात करें तो इन्होने मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में किरदार निभाया था। अभी कुछ दिन पहले पता चला है कि वह बॉलीवुड खान यानी की शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म जवान में भी दिखाई देने वाली हैं। इसे भी पढ़ें – क्रिकेटर ऋषभ पंत के लिए ऑस्ट्रेलिया तक पहुँच गयी एक्ट्रेस Urvashi Rautela, ग़म भरी शायरी के लिए खूब हुई ट्रोल

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular