Homeन्यूज़रामपुर में किसी जानवर को निगलने के बाद बेसुध पड़ा विशालकाय अजगर,...

रामपुर में किसी जानवर को निगलने के बाद बेसुध पड़ा विशालकाय अजगर, वन विभाग वालों ने ऐसे बचाया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसा हमेशा से होता आया है कि जंगल के कुछ जानवर अपना रास्ता भटक कर अक्सर गाँव या शहरों के इंसानी इलाकों में गलती से आ जाते हैं और किसी ना किसी को अपना शिकार बना ही लेते हैं। ठीक है ऐसा ही हुआ सोमवार को रामपुर में जब भटके हुए अजगर ने किसी जानवर को अपना शिकार बना लिया।

26 सितंबर को उत्तर प्रदेश में रामपुर के सिहारी गाँव में सड़क पर एक विशाल अजगर को देखने के बाद लोगों में डर भरा माहौल था। अजगर किसी जानवर को निगलने के बाद रामपुर की सड़क पर बेसुध पड़ा हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि वह बाढ़ के कारण किसी जंगलों से भटक कर सड़क पर आ गया था।

सबसे पहले अजगर को वहाँ एक मंदिर के पुजारी धाराजीत सिंह मैं देखा, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। फिर उन्होंने शोर मचाया शुरू किया तो कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजगर पूरी तरह से घायल पड़ा हुआ था और उसके पेट से खून निकल रहा था। वह वहाँ से हिल भी नहीं पा रहा था। उसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को फ़ोन कर सूचना दी। इस पर वन विभाग के रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों की भीड़ को अजगर से दूर किया।

वन विभाग के कर्मचारियों ने सड़क पर पड़े विशाल अजगर को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर, पहले उसका इलाज़ करवाया उसके बाद डंडिया वन में छोड़ दिया। अजगर को ट्रैक्टर ट्राली में मोटी रस्सी के द्वारा लादा गया। ऐसा कहा जाता है कि अजगर ज्यादातर जानवरों का ही शिकार करता है। अजगर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है, लेकिन उसके विशाल कद को देखकर लोग डर ही जाते हैं।

डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि “अजगर ने किसी जानवर का शिकार कर उसे निगल लिया था। वह शिकार करते समय घायल भी हो गया था। वन में छोडऩे से पहले उसका उपचार किया गया। उनका कहना है कि पकड़ा गया अजगर मादा है और इसकी लंबाई करीब 11 से 12 फिट है।”

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular