Homeन्यूज़20 वर्षों तक पाकिस्तान में रही, भारत आने पर काफ़ी मशक्कत के...

20 वर्षों तक पाकिस्तान में रही, भारत आने पर काफ़ी मशक्कत के बाद आख़िरकार गीता को उसकी माँ मिल गई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

किसी भी व्यक्ति को बेवजह अगर उसके परिवार से दूर कर दिया जाए तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस पर क्या गुजरेगी और इस कहानी में तो 2-4 सालों की बात नहीं है बल्कि दो दशक यानी लगभग 20 सालों की बात है। यह कहानी है गीता की जो लगभग 20 वर्षों तक अपने देश को छोड़ पाकिस्तान के एक अनाथालय में रही और काफ़ी मशक्कत करने के बाद वह भारत लौट पाई। अभी जानते हैं पूरे वाकये को।

गीता के बारे में जानने के बाद लोग बहुत ज़्यादा भावुक हो जा रहे हैं, क्योंकि उनकी कहानी ही कुछ ऐसी है। गलती से गीता अपने परिवार से बिछड़ कर पाकिस्तान जैसे देश पहुँच गई। कुछ कारण की वज़ह से वह अपने देश भारत नहीं लौट पा रही थी। लेकिन दुर्भाग्यवश अपने देश आने के बाद भी उनके अपनों का पता नहीं चल पा रहा था और इसके लिए उन्हें काफ़ी संघर्ष करना पड़ा तब जाकर वह अपने परिवार वालों से मिल पाई।

20 सालों तक पाकिस्तान के एक अनाथालय में रही

लगभग 20 सालों से पाकिस्तान के एक अनाथालय में रह रही गीता को आज से 6 साल पहले 2015 में काफ़ी मशक्कत करने के बाद भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से गीता को भारत वापस लाया जा सका। गीता जब से भारत वापस लौटी हैं तब से वह इंदौर शहर में रह रही हैं।

24 परिवार वालों ने कहा कि गीता मेरी बेटी है

अपने वतन भारत लौटने के बाद से गीता लगातार अपने परिवार की तलाश में जुटी रही। इस दौरान काफ़ी लोगों ने यह कहा कि गीता मेरी बेटी है, तो किसी ने कहा गीता मेरी बेटी है। लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिल पा रहा था कि आख़िर गीता किसकी बेटी है। इस दौरान एक दो नहीं बल्कि 24 परिवार वालों ने यह कहा कि गीता मेरी बेटी है। लेकिन इनमें से किसी परिवार वालों का डीएनए गीता से मैच नहीं हो पा रहा था।

अंततः गीता के हौसले और विश्वास के कारण उनके परिवार वाले का पता चला। गीता की माँ का नाम मीना पंधारे हैं, जिन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि गीता उनकी ही बेटी है। क्योंकि गीता की माँ के अनुसार बताए गए कुछ ऐसे निशान थें, जो गीता में पाए गए।

गीता की माँ दीया बेचने का काम करती हैं

गीता की माँ मीना पंधारे दीया बेचने का काम करती हैं और उसी से उनका परिवार चलता है। एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि गीता को इस बात का डर भी है कि अगर यह सिद्ध हो गया की वही उनकी माँ हैं, तो उनकी ज़िन्दगी पूरी तरह से बदल जाएगी। गीता की माँ को हिन्दी बिल्कुल समझ नहीं आती। लेकिन जब उन्होंने इनके मराठी में अपनी बेटी का न्यूज़ देखा तो वह उनसे मिलने गई। वैसे गीता इस समय भी महाराष्ट्र के स्किल डेवलपमेंट कैंप में ही रह रही हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular