HomeIndiaकिसान ने उगाए लाखों में बिकने वाले दुर्लभ आम, 6 सिक्योरिटी गार्ड्स...

किसान ने उगाए लाखों में बिकने वाले दुर्लभ आम, 6 सिक्योरिटी गार्ड्स और 12 डॉग मिलकर करते हैं इनकी सुरक्षा!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rare Mango in Jabalpur: दोस्तों, आम किसे पसंद नहीं होते? ये ऐसा फल है जो बच्चा हो या बूढ़ा सभी का पसंदीदा होता है। आप सभी ने अलग-अलग किस्म के आम खाए होंगे, पर क्या आप जानते हैं, की हमारे देश में अब एक ऐसी किस्म का आम भी मिलता है, जिसकी एक आम की कीमत लाखों में होती है।

असल में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जबलपुर (Jabalpur) के रहने वाले एक किसान ने अपने बाग में इस दुर्लभ प्रजाति के आम की खेती की शुरुआत की। यह तो जाहिर-सी बात है कि लाखों में बिकने वाला यह आम कोई साधारण आम तो नहीं है अतः इसकी रखवाली करने के लिए किसान ने अपने गार्डन में सिक्योरिटी गार्ड्स और डॉग तैनात कर रखे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस आम की और क्या खासियत है…

जापानी प्रजाति का है यह विशेष आम

यह आम एक जापानी प्रजाति का है। इस प्रजाति का नाम टाइयो नो टमैंगो (taiyo no tamago mango plant) है। भारत में इस आम की खेती करने वाले किसान का नाम संकल्प सिंह परिहार है, इनका गार्डन जबलपुर के चरगवां रोड पर है। किसान संकल्प सिंह परिहार ने बताया कि जापान की इस प्रजाति के आम इंटरनेशनल मार्केट में 2.5 लाख रुपये से भी अधिक में बिकते हैं, इसलिए लाखों की कीमत वाले इन आमों के लिए उन्हें सुरक्षा व्यवस्था भी करनी पड़ती है। इसे भी पढ़ें – ये हैं भारत की 9 सबसे लग्जरी ट्रेन, जिनकी टिकट की कीमत पर खरीद सकते हैं नई कार

आम का अनूठा कलेक्शन है संकल्प सिंह परिहार के मैंगो गार्डन में

संकल्प सिंह परिहार (Sankalp Singh Parihar) का मैंगो गार्डन जबलपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित है। उनके इस गार्डन में आपको आम की बहुत-सी बेहतरीन किस्में जैसे कि मल्लिका व परी विदेशी वैरायटी के आम भी देखने को मिलेंगे। संकल्प सिंह के बगीचे में आम की बहुत-सी दुर्लभ प्रजातियों के पौधों का अनूठा कलेक्शन है। यही वजह है कि उनके उगाए विभिन्न किस्मों के आम को खरीदने के लिए और साथ ही उनके गार्डन को देखने के लिए भी कई व्यक्ति आया करते हैं। संकल्प जी के इस सुंदर गार्डन में आम के पेड़ हजारों की संख्या में हैं।

किसान संकल्प सिंह परिहार उनके इस कलेक्शन के बारे में बताते हुए कहते हैं कि हमारे गार्डन में लगभग 52 प्रकार की प्रजातियों के आम लगे हैं। रात के वक्त इनकी सुरक्षा का ज्यादा ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। इनकी सुरक्षा हेतु डॉग सबसे अच्छा ऑप्शन हैं।

क्या है इस आम की खासियत?

वैसे तो संकल्प सिंह जी के मैंगो गार्डन में बहुत-सी अलग-अलग वैरायटी के आम हैं परन्तु इस विशेष जापानी किस्म के आम उनके यहाँ केवल 7 ही हैं। इन सात आमों की सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया गया है। इस जापानी किस्म के आम टाइयो नो टमैंगो को ‘एग ऑफ सन (Egg Of Sun)’ अर्थात सूर्य का अंडा भी कहते हैं। क्योंकि जब ये आम पूर्ण रूप से पक जाता है तब इसका रंग हल्का लाल व पीला जैसा दिखाई देता है। इस आम का वेट लगभग 900 ग्राम तक हो सकता है। इसकी खासियत यह भी होती है कि इसमें रेशे नहीं पाए जाते और इसमें बहुत ज्यादा मिठास होती है।

उन्होंने बताया कि इस आम को जापान में एक विशेष तरह के वातावरण में लगाया जाता है, पर हमने किसी खास वातावरण की बजाय इसे बंजर पड़ी हुई भूमि पर उगा लिया। फिर वे कहते हैं कि जब लोगों को यह बात मालूम हुई कि ये आम लाखों में बिकते हैं तो कई लोगों ने इन्हें चुराने का प्रयास भी किया। यही कारण है कि इन आमों की रखवाली करने के लिए 6 सिक्योरिटी गार्ड्स और 12 डॉग तैनात किए गए हैं। इसे भी पढ़ें – भारतीय वायु सेना के लिए लड़ाकू विमान बनाएगी टाटा कंपनी, सरकार के साथ किया बड़ा करार

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular