Homeन्यूज़त्योहार के पहले सस्ते दर से मिल रहे है ड्राई फ्रूट्स, आइए...

त्योहार के पहले सस्ते दर से मिल रहे है ड्राई फ्रूट्स, आइए जाने किशमिश, बादाम, काजू के नए दर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अक्सर जब दशहरा दिवाली कि त्यौहार निकट आते है तब ड्राई फ्रूट्स जैसे-काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट शाने सइत्यादी महंगे दर से मिलने लगते है। लेकिन अबकी बार के त्यौहार में इसके भाव में गिरावट आ गई है। कोरोना काल में इसकी डिमांड कम होने के कारण ऐसा पहली बार हुआ है। अक्सर त्यौहार को लेकर इन चीजो की भारी डिमांड होती थीं। विगत कुछ माह से इनकी दरो में भारी गिरावट आई है।

वर्ष के शुरुआती दिनो से ही इनके भाव में गिरावट

मार्केट के ट्रेंड के अनुसार जी बिजनेस के जाँच में पता चला कि वर्ष के जनवरी माह से अक्टूबर के मध्य ड्राई फ्रूट्स के कीमतो में बराबर लगातार गिरावट हुई है और कीमतें काफी घटी हैं।

काजू किशमिश के दामो में गिरावट

काजू की क़ीमत जहाँ जनवरी माह में 800 रु0 किलो था वही अब अक्टूबर में 650 रुo प्रति किलोग्राम के दर से बाज़ार में बिक रहा है। वही किशमिश भी 240 रु0 से घटकर 220 रु0 प्रति किलोग्राम की दर से मिल रहा है।

छुहारा के मूल्य भी घटे

छुहारे की बात करे तो जनवरी माह में 300 रु0 किलो के भाव से बिक रहा था लेकिन अब यह अक्टूबर माह में भाव गिरने से 280 रु0 प्रति किलोग्राम की दर से बाज़ार में उपलब्ध है। वही अंजीर की तरफ़ नज़र डाले तो इसके दाम बढ़े है फिलहाल अंजीर 750 रु0 से बढकर 800 रु0 प्रति किलोग्राम हो गया है।

अखरोट और बादाम भी सस्ते हुए 

जनवरी में अखरोट 850 रु0 के हिसाब से मिल रहा था लेकिन अब अक्टूबर माह में इसकी क़ीमत घटकर 600 रु0 प्रति किलोग्राम है। दूसरी तरफ़ बादाम की क़ीमत की बात करे तो जनवरी में इसकी क़ीमत लगभग 650 रु0 प्रति किलोग्राम की दर से था लेकिन अब अक्टूबर में यह 590 रु0 पर आ गया है।

छोटी इलाइची कीमत में भी गिरावट

छोटी इलाइची बाज़ार में 5000 रु0 की दर से जनवरी माह में मिलता था लेकिन अब इसके क़ीमत में भी गिरावट आने के बाद यह 3000 रु0 की दर से बिक रहा है। अनुमानतः अगर कोरोना काल छाया रहा तो इसकी क़ीमत में और गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें

Most Popular