Homeलाइफ स्टाइलDiwali Rangoli : दीवाली के मौके पर घर में बनाएं खूबसूरत रंगोली,...

Diwali Rangoli : दीवाली के मौके पर घर में बनाएं खूबसूरत रंगोली, देख लिजिए लेटेस्ट डिजाइन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Diwali 2022 : दीवाली के मौके पर हर घर में जश्न और रौनक का माहौल रहता है, जबकि चारों तरफ दीयों और लाइट्स की रोशनी जगमगाती रहती है। ऐसे में दीवाली के दिन घर के अंदर और बाहर रंगोली बनाने की परंपरा है, जिससे माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा भक्तों पर बना रहता है।

रंगोली बनाने से न सिर्फ घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, बल्कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होता है। ऐसे में अगर आप भी रंगोली के नए डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो आप आर्टिकल में बताए गए इन आइडियाज़ को फ्लो कर सकते हैं।

गोल डिजाइन वाली रंगोली

अगर आप सिंपल और आसानी से रंगोली बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए गोल डिजाइन वाली रंगोली सबसे बेहतरीन रहेगी। इस रंगोली को बनाने के लिए आपको सबसे पहले हरे या किसी भी अन्य रंग से एक गोल डिजाइन बनाना होगा, फिर उसके बाहरी हिस्से में फूल का आकार बनाए।

इसके बाद रंगोली के अंदरूनी हिस्से में हरे रंग से थोड़े से मोटे आकार में सीधी-सीधी लाइन बनाए, जो देखने में खेत में रहने वाली फसल की तरह लगे। आखिर में रंगोली के बाहरी हिस्से में अपने मनपसंद रंगों से फूल का डिजाइन बनाए और उसे फिनिशिंग दें, जिसके बाद आपकी रंगोली बिल्कुल तैयार हो जाएगी।

लोटस रंगोली

दीवाली के मौके पर कमल के फूल की तरह दिखने वाली रंगोली भी बनाई जा सकती है, जिससे माँ लक्ष्मी बहुत ज्यादा प्रसन्न होती है। इस रंगोली को बनने के लिए आपको सफेद और गुलाबी रंग का इस्तेमाल करते हुए कमल की पंखुड़ियाँ बनानी होगीं, जो चारों दिशाओं में खुली हुई होती है और उसके बीच वाले हिस्से में गहरा गुलाबी रंग भरकर दीया रखने के लिए स्पेशल जगह बनाई जाती है।

शुभ दीपावली रंगोली

दीवाली के त्यौहार पर घर के मैन गेट पर शुभ दीपावली की रंगोली बनाना बहुत ही शुभ होता है, जिसके लिए आपको गोल डिजाइन की रंगोली बनाकर सेंटर में रंगों की मदद से शुभ दीवाली लिखा जाता है। यह एक बहुत ही आसान रंगोली है, जिसे आप बेहद कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं।

फूलों के डिजाइन वाली रंगोली

दीवाली के मौके पर फूलों के डिजाइन वाली आसान रंगोली भी बनाई जा सकती है, जिसे आप अलग-अलग रंगों से सजा सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए आप किसी भी फूल के डिजाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध होते हैं।

मां लक्ष्मी के पैरों का डिजाइन

दीवाली पर माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है, ताकि घर में सुख और समृद्धि बनी रहे। ऐसे में आप चाहे तो रंगोली के रूप में माँ लक्ष्मी के पैर बना सकते हैं, जिसके लिए गोल आकार में बाहरी डिजाइन तैयार करके उसमें सफेद या लाल रंग से माँ के पैरों का डिजाइन बनाया जा सकता है।

पत्तियों वाली रंगोली

त्यौहार के सीजन में आप घर को सजाने और खूबसूरत बनाने के लिए बड़ी-बड़ी पत्तियों वाली रंगोली भी बना सकते हैं, जिसके लिए आप अलग-अलग रंगों से पत्तों का आकार तैयार कर सकते हैं और उनके ऊपर दीया रखकर खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

मोर वाली रंगोली

मां लक्ष्मी को कमल के फूल की तरह ही मोर भी बहुत ही प्रिय होता है, लिहाजा आप चाहे तो माँ को प्रसन्न करने के लिए घर पर मोर के डिजाइन वाली रंगोली बना सकते हैं। यह रंगोली दिखने में बहुत ही क्रिएटिव लगती है, जबकि इसे बनाना भी काफी आसान होता है।

इस तरह आप दीवाली के मौके पर अलग-अलग प्रकार के रंगोली डिजाइन तैयार कर सकते हैं, जिन्हें बनाना बहुत ही आसान होता है। रंगोली के इन खूबसूरत डिजाइनों से आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे, जबकि घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होगा।

इसे भी पढ़ें –

Diwali 2022 : तेल नहीं बल्कि पानी से जगमगाएगा दीया, भोपाल में पहली बार आया वाटर सेंसर दीया

Diwali 2022 : जानिए दिवाली से जुड़ी इन 10 रोमांचक बातों को

Diwali 2022 Upay : दीपावली की पूजा में ऐसे करें कौड़ियों का उपयोग, होगी धन की वर्षा

Diwali Gharonda : दिवाली पर क्यों बनाए जाता है मिट्टी का घरौंदा, इसके पीछे छिपी होती है पौराणिका मान्यता

Diwali 2022 : पूजा के दौरान इन चीजों को शामिल करने से प्रसन्न होती हैं माँ लक्ष्मी, यहां चेक करें सामग्री लिस्ट

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular