Homeज़रा हटकेसुबह बेटी ने लिया जन्म और शाम को मिले 80 लाख रुपये,...

सुबह बेटी ने लिया जन्म और शाम को मिले 80 लाख रुपये, जानिए कैसे हुआ ये चमत्कार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपके घर में एक सुंदर-सी प्यारी बच्ची का जन्म हो और उसके चंद घंटों बाद आपको अचानक से 80 लाख रुपए की भारी-भरकम रकम मिल जाए तो आप भी इसे चमत्कार ही कहने पर मजबूर हो जाएंगे। कुछ ऐसा ही वाकया हुआ है अमेरिका की नॉर्थ कैरोलिना की रहने वाली 28 वर्षीय ब्रेंडा के साथ।

9 नवंबर की सुबह ब्रेंडा ने एक बच्ची को जन्म दिया और शाम होते-होते उन्हें लखपति होने की एक सुखद खबर प्राप्त हो गई। वे 80, 000 पाउंड यानी लगभग 80 लाख रुपए की मालकिन बन चुकी थीं। इस खुशी और कामयाबी का पूरा श्रेय वे अपनी बेटी को देती हैं।

टैक्स काटकर कितने रुपये मिलेंगे ब्रेंडा को

उन्हें मिलने वाली रकम 30 नवंबर को उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। 80 लाख रुपए में से लगभग 53 लाख रुपए की रकम टैक्स काटने के बाद उनके खाते में क्रेडिट कर दी गई। Read Also: लॉटरी की टिकट खरीद कर भूल गया था शख्स, किस्मत पलटी और जीत गया 1 करोड़ 22 लाख रुपए

मीडिया के मुताबिक, इनाम की राशि जीतने के बाद ब्रेंडा ने अपनी बेटी के लिए कहा कि मेरी बेटी ने किस्मत बदल दी मैं उसकी आभारी हूँ। वह मेरे लिए एक लकी चार्म साबित हुई है।

कैसे जीते 80 लाख रुपये?

ब्रेंडा से जब इस बारे में पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि उन्होंने एक लॉटरी खरीदी थी और जैसे ही US Powerball Lottery Draw के विनर की घोषणा की गई तो विनर में उनका नाम लिया गया। जिससे उन्हें काफी खुशी हुई।

लॉटरी कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उनकी 80 लाख रुपए की लॉटरी लग चुकी है। ब्रेंडा कहती है कि यह सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए क्योंकि सुबह उनकी बेटी का जन्म हुआ और शाम को वे लॉटरी जीत गई।

ब्रेंडा क्या करेंगी इतने पैसों का

ब्रेंडा एक मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं, और वे अपने ऊपर चढ़े हुए कर्जे को इस लॉटरी की रकम से सबसे पहले चुकाएंगी। इसके बाद अपने कुछ जरूरी कामों में इन पैसों को खर्च करेंगी।

ब्रेंडा की फैमिली की बात करें, तो उनके परिवार में पहले से दो बच्चे और हैं। ब्रेंडा ने बताया जी मैं अपने हर जन्मदिन पर लॉटरी खरीदनी थी, लेकिन वे कभी जीत नहीं सकीं और जैसे ही उनकी बेटी ने जन्म लिया उसी दिन उन्हें सफलता प्राप्त हो गई। वे इस घटना को एक चमत्कार से कम नहीं मानती।

Read Also: दुबई के होटल में काम करने वाले भारतीय शख्स ने जीती 55 करोड़ रुपए की लॉटरी, रातों रात बदल गई किस्मत

यह भी पढ़ें

Most Popular