Homeलाइफ स्टाइलहफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम और 3 दिन आराम, दुनिया के...

हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम और 3 दिन आराम, दुनिया के इन देशों में रखा जाता है कर्मचारियों की सेहत का पूरा ध्यान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

4-day working week countries – हमारे देश में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले कर्मचारियों को पूरे दिन में कई घंटे काम करना पड़ता है, जिसकी वजह से उनकी जिंदगी बहुत ही व्यस्तता में गुजरती है। इतना ही नहीं कई बार कर्मचारियो को छुट्टी के दिन भी काम करना पड़ता है, जिसकी वजह से उनकी जिंदगी बहुत ही तनाव ग्रस्त हो जाती है।

ऐसे में हफ्ते के सातों दिन ऑफिस का काम करते रहने की वजह से इंसान अपनी लाइफ इंज्वाय नहीं कर पाता है, जिसका बुरा असर उसकी सेहत पर पड़ने लगता है। लेकिन दुनिया में ऐसे बहुत से देश मौजूद हैं, जहाँ कर्मचारियों के आराम का पूरा ख्याल रखा जाता है और उन्हें हफ्ते में लंबा वीक एंड दिया जाता है। 4-day working week

जापान (JAPAN)

4-day-working-week-japan

जापान के नागरिक बहुत ही मेहनती होते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें साल भर में सबसे ज्यादा वीक ऑफ दिए जाते हैं। इस देश में स्थित पैनासोनिक (PANASONIC) कंपनी अपने कर्मचारियों को हफ्ते में 3 दिन की छुट्टी देती है, जिसकी वजह से इस कंपनी के कर्मचारी हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम करते हैं।

दरअसल जापान में बीते कुछ सालों में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि यहाँ के नागरिक काम के ज्यादा बोझ की वजह से तनाव में चले जाते हैं। इसी समस्या को हल करने के लिए जापान में लॉन्ग वीक ऑफ का चलन शुरू किया गया है, ताकि कर्मचारियों अपनों के साथ वक्त बिताने के लिए पर्याप्त छुट्टी मिल सके।

यूएई (UAE)

4-day-working-week-uae

संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में भी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लॉन्ग वीक ऑफ का ऐलान किया गया है, जिसके तहत वहाँ के नागरिकों को हफ्ते में महज साढ़े चार दिन काम करना होता है। UAE में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से वीक ऑफ की शुरुआत होती है, जो सोमवार सुबह 10 बजे तक चालू रहता है।

इस देश में 7 दिसम्बर 2021 को हफ्ते में ढाई दिन की छुट्टी देने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद 1 जनवरी 2022 से यह नियम पूरे देश भर में लागू कर दिया गया है। UAE में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से वीक ऑफ शुरू को जाता है, क्योंकि 1 बजे कर्मचारियों को जुम्मे की नमाज अदा करनी होती है।

आइसलैंड (ICELAND)

4-day-working-week-iceland

आइसलैंड में स्थित प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को हफ्ते में 4 दिन काम करना होता है, जबकि उन्हें 3 दिन का वीक ऑफ दिया जाता है। आइसलैंड में कर्मचारियों को 4 दिन के वर्किंग आवर्स में अपना टारगेट पूरा करना होता है, जिसकी वजह से कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ काम करते हैं।

आइसलैंड में 3 दिन के वीक ऑफ की वजह से कंपनियों को अच्छा खासा मुनाफा होता है, क्योंकि लंबे वीक ऑफ के बाद कर्मचारियों को मन लगाकर काम करने में मदद मिलती है। ऐसे कर्मचारी काम में गलतियाँ कम करते हैं, जिससे कंपनी को मुनाफा होता है।

स्पेन (SPAIN)

4-day-working-week-spain

स्पेन के लोग घूमने फिरने में काफी यकीन रखते हैं, लिहाजा यहाँ स्थिति कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को 3 दिन का लॉन्ग वीक ऑफ दिया जाता है। इस वीक ऑफ में स्पेन के नागरिक जमकर घूमते हैं, जबकि हफ्ते के 4 दिन पूरी एनर्जी के साथ काम करते हैं।

न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND)

न्यूजीलैंड में भी समय-समय पर कर्मचारियों के काम के घंटे कम किए जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें 3 दिन का लॉन्ग वीक एंड मिल जाता है। इस देश में कंपनिया कुछ महीनों के अंतराल में कर्मचारियों के काम के घंटे में बदलाव करती है, जिसकी वजह से उन्हें हफ्ते में महज 4 दिन की काम करना पड़ता है।

ब्रिटेन (UNITED KINGDOM)

4-day-working-week-uk

ब्रिटेन में स्थित कैनन (CANON) कंपनी में ही कर्मचारियों को हफ्ते में 4 दिन काम करने की इजाजत होती है, जबकि बाकी के 3 दिन उन्हें लॉन्ग वीक ऑफ दिया जाता है।

इस वीक ऑफ के लिए कर्मचारियों की सैलेरी भी कट नहीं होती है, जबकि कंपनी को भी मुनाफा कमाने में मदद मिलती है। ब्रिटेन में 3 दिन का वीक ऑफ अभी ट्रायल पीरियड पर है, अगर यह कारगार साबित होगा तो कंपनी इस रूल को पर्मानेंट कर देगी।

यह थे दुनिया के वह गिने चुने देश, जहाँ मौजूद कंपनियाँ अपने कर्मचारियों को लॉन्ग वीक ऑफ देने पर यकीन रखती हैं। काम के घंटे कम होने से कर्मचारियों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए ज्यादा वक्त मिलता है, जिससे वह तनाव मुक्त होते हैं और ऑफिस में पूरी लगन के साथ काम करते हैं। 4-day working week countries

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular