Homeज़रा हटकेवो 3 देश जहां नहीं है एक भी मस्जिद, जबकि मुस्लिम आबादी...

वो 3 देश जहां नहीं है एक भी मस्जिद, जबकि मुस्लिम आबादी करती है निवास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुनिया के लगभग हर देश में धार्मिक स्थल मौजूद होते हैं, जहाँ उस धर्म से सम्बंध रखने वाले लोग ईश्वर के प्रति आस्था प्रकट करते हैं। ऐसे में इस्लामिक देशों में मस्जिद होती है, जहाँ इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोग नमाज अदा करते हैं।

लेकिन अगर आपको लगता है कि दुनिया के लगभग सभी देशों में मस्जिद होगी, तो आप बिल्कुल गलत हैं। विश्व में कुछ ऐसे देश भी मौजूद हैं, जहाँ मुस्लिम आबादी निवास करती है लेकिन वहाँ एक भी मस्जिद नहीं है। तो आइए जानते हैं उन देशों के नाम।

ग्रीस

ग्रीस एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जहाँ हर साल सैकड़ों पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रीस की राजधानी एथेंस में एक भी मस्जिद नहीं है, जबकि यहाँ मुस्लिम आबादी निवास करती है। एथेंस यूरोप का इकलौता ऐसा शहर है, जहाँ एक भी मस्जिद मौजूद नहीं है, जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग एथेंस में मस्जिद बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। Read Also: History of FIFA : कैसे हुई थी FIFA World Cup की शुरुआत, Football को कैसे मिला ये नाम, जानिए सबकुछ

स्लोवाकिया

यूरोपीय देश स्कोवाकिया में भी कोई मस्जिद नहीं है, जबकि यहाँ मुस्लिम आबादी निवास करती है। दरअसल साल 2016 में स्लोवाकिया में एक नियम बनाया गया था, जिसके तहत अगर किसी धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 50 हजार या उससे ज्यादा होती है तो स्लोवाकिया में उस धर्म से सम्बंधित धार्मिक स्थल बनाया जाएगा।

लेकिन स्लोवाकिया में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या 50 हजार से कम है, जिसकी वजह से इस देश में मस्जिद नहीं बनाई गई और इस्लाम को आधिकारिक लिस्ट से हटा दिया गया था। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोग चाह कर भी स्लोवाकिया में मस्जिद नहीं बना सकते हैं, क्योंकि वह रिजस्टर्ड धर्म की कैटेगरी से बाहर हैं।

एस्टोनिया

एस्टोनिया यूरोप में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और छोटा-सा देश है, जो अपनी सीमा फिनलैंड के साथ सांझा करता है। इस देश में आधिकारिक रूप से एक भी मस्जिद मौजूद नहीं है, जबकि एस्टोनिया की कुल आबादी में से 0.14 प्रतिशत लोग मुस्लमान हैं और उनकी संख्या 1, 508 के आसपास है।

Read Also: शहर और सड़कों का नाम कैसे बदलती है सरकार, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया और कितना आता है खर्च

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular