Homeस्पोर्ट्सखुल गयी बात ! इस वजह से निचले क्रम में बल्लेबाजी करने...

खुल गयी बात ! इस वजह से निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतर रहे है धोनी, माइक हसी ने किया बड़ा खुलासा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IPL 2023, MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 4 बार आईपीएल (IPL) की ट्रॉफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) लगातार अपनी फिटनेस और अपने संन्यास की खबरों को लेकर के चर्चा का विषय बने हुए हैं।

लेकिन इन सबके बीच में खबरें आ रही है कि धोनी (MS Dhoni) अपनी टीम के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ होने वाला अगला मुकाबला खेलते हुए मैदान पर नहीं दिखाई देंगे। इसके पीछे क्या है बड़ी वजह आइए जानते हैं।

घुटने की चोट से जूझ रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी कोच माइक हसी (Mike Hussey) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के घुटने की समस्या को लेकर के हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आईपीएल (IPL 2023) के आखिरी मुकाबले से पहले बयान देते हुए यह साफ कर दिया है कि,

” यह स्पष्ट है कि महेंद्र सिंह धोनी आखिरी 5 ओवर में ही उतरना चाहते हैं। उनका घुटना पूरी तरह से फिट नहीं हैं और वह इसी वजह से 10 वे और 11वे और 12वे नंबर पर नहीं उतरते हैं ताकि मैदान पर तेजी से दौड़ना नहीं पड़ेगी जिससे घुटने पर दबाव पड़ेगा।

Read Also: इंटरव्यू देते हुए भावुक हुए लिटिल मास्टर, आखों से आएं आंसू, सुनाई धोनी से सीने पर ऑटोग्राफ लेने के पीछे की पूरी कहानी

मैदान में आइस पैक के साथ नजर आएँ थे धोनी

दरअसल जानकारी के लिए बता दें कि केकेआर (KKR) के खिलाफ अपने होम टाउन मैं खेले गए इस मुकाबले को हारने के बावजूद ही मैदान पर टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ पूरे मैदान का चक्कर लगाते हुए दिखाई दिए। हालांकि उस दौरान उनके घुटने पर आइस पैक लगा हुआ था। बता दें कि धोनी (MS Dhoni) की बल्लेबाजी पर उनके फैंस काफी ज्यादा प्यार लुटा रहे है।

रिटायरमेंट की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

हालांकि जब सीएसके (CSK) के बल्लेबाजी कोच माइक हसी (Mike Hussey) से धोनी (MS Dhoni) की रिटायरमेंट को लेकर के सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि….

“वह अगले 5 साल तक और खेल सकता है अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और अपने खेल पर लगातार मेहनत भी कर रहा है। उसके अंदर छक्के मारने की एक शानदार क्षमता है जब तक उसे खेल में मजा आ रहा है और वह टीम के लिए योगदान दे रहा है। आने वाले 5 सालों तक धोनी के पास नहीं खेलने का कोई भी कारण नहीं है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular