Homeटेक & ऑटोChandrayaan 3 : चंद्रयान 3 ने भेजी चंद्रमा की सबसे करीब की...

Chandrayaan 3 : चंद्रयान 3 ने भेजी चंद्रमा की सबसे करीब की तस्वीर, ISRO ने जारी किया खूबसूरत वीडियो

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Chandrayaan 3 Latest Update: चंद्रयान-3, 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने सफ़र के लिए सफलतापूर्वक उड़ान भरा था। अब यह चांद पर लैंडिंग के बेहद करीब है। कल 17 अगस्त 2023 को प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल के एक दूसरे से अलग होने के बाद लैंडर अकेला आगे बढ़ रहा है। इस सेपरेशन के पहले लैंडर इमेजर ने चांद की तस्वीर हमारे वैज्ञानिकों के पास भेजी है।

चंद्रयान 3 ने भेजी चांद की सबसे करीब की तस्वीर

लैंडर द्वारा भेजी गई इस तस्वीर को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा कि काफी नजदीक से कैप्चर की गई है। इस तस्वीर में काफी अंधेरा दिख रहा है, चांद पर काले और छोटे बड़े धब्बे नज़र आ रहें हैं।

ISRO ने जारी किया खूबसूरत वीडियो

यह तस्वीर इसरो (ISRO) ने आज 18 अगस्त 2023 को एक्स (पहले ट्वीटर) पर पोस्ट की और लिखा लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) द्वारा 15 अगस्त को कैप्चर की गई तस्वीर।

लैंडर की डिबूस्टिंग

कल सफलतापूर्वक प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल के सेपरेशन के बाद आज शाम लगभग 4 बजे लैंडर की डिबूस्टिंग की गई है। इसका मतलब है, लैंडर की स्पीड पहले से और कम की गई है। वर्तमान में लैंडर चांद की निचली कक्षा में प्रवेश कर चुका है।

चंद्रयान 3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग

अब धीरे धीरे विक्रम लैंडर चांद की ओर बढ़ रहा है। यह 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। लैंडिंग के तुरंत बाद विक्रम लैंडर वहां से चांद के दक्षिणी ध्रुव की पहली तस्वीर भेजेगा। लैंडर के साथ रोवर भी अटैच है। लैंडिंग के लगभग तीन घंटे बाद रोवर बाहर निकलेगा जो जानकारी इकट्ठी कर लैंडर को भेजेगा और लैंडर के ज़रिए ये डेटा इसरो के अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचेगा।

चांद पर पहुंचने की लगी होड़

विक्रम लैंडर की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद भारत वह पहला देश होगा जो चांद के दक्षिणी भाग से पूरी दुनिया को रूबरू कराएगा। बताते चलें, रूस लूना 25 भी चांद के इस हिस्से पर लैंडिंग की तैयारी में जुट गया है और जापान का मिशन भी उड़ान भर चुका है।

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 से अलग हुआ प्रोपल्शन मॉड्यूल, जानें कब होगी चांद पर कब होगी लैंडिंग

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular