Homeटेक & ऑटोChandrayaan 3: चंद्रयान 3 से अलग हुआ प्रोपल्शन मॉड्यूल, जानें कब होगी...

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 से अलग हुआ प्रोपल्शन मॉड्यूल, जानें कब होगी चांद पर कब होगी लैंडिंग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Chandrayaan 3 Latest News: भारत का चंद्र मिशन चंद्रयान 3 अपना एक और महत्त्वपूर्ण पड़ाव पार कर चुका है। आज 17 अगस्त 2023 को प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल एक दूसरे से अलग (Vikram Lander Module Separation) हो गए। यहां से विक्रम लैंडर अब अकेला चांद की ओर आगे बढ़ेगा।

इस सेपरेशन के सफलतापूर्वक संपन्न होने की ख़बर इसरो (ISRO) ने अपने आधिकारिक सोशल नेटवर्किंग साइट पर दी। इसरो ने अपने पोस्ट में ये तीन बातें लिखी:-

  • अब तक प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) की मदद से ही लैंडर मॉड्यूल (एलएम) आगे बढ़ रहा था। इसलिए इसरो ने लैंडर की तरफ से प्रोपल्शन को धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘थैंक्स फॉर द राइड मेट’
  • प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल के समलतापूर्ण अलग होने के बारे में बताया।
  • इस चरण के सफ़ल होने के बाद चंद्रयान 3 और चांद के बीच की दूरी और कम हो गई है। विक्रम लैंडर चांद के करीब 100 किलोमीटर के ऑर्बिट में पहुंच चुका है। इसरो ने बताया कि कल 18 अगस्त की शाम लगभग 4 बजे लैंडर अपनी स्पीड थोड़ी और कम कर चांद के और करीब पहुंचेगा।

इसरो के पोस्ट में 3 सैटेलाइट का क्या है मतलब

इसके बाद इसरो ने अपने पोस्ट में 3 सैटेलाइट की इमोजी पोस्ट की और लिखा अराउंड मून। ये तीन सैटेलाइट भारत के तीनों चंद्रयान मिशन की ओर संकेत कर रहें हैं। पहला सैटेलाइट यानी चंद्रयान 1 जिसे साल 2008 में लॉन्च किया गया था। यह एक साल तक काम किया। इसके बाद 2019 में चंद्रयान 2 लॉन्च हुआ। हालांकि, सॉफ्ट लैंडिंग नहीं होने की वजह से क्रैश कर गया था, लेकिन इसका ऑर्बिटर अभी तक काम कर रहा है और तीसरा सैटेलाइट वर्तमान में चल रहे चंद्रयान 3 की और इशारा कर रहा है।

चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग

अगले चरण में विक्रम लैंडर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। यह लैंडिंग 23 अगस्त 2023 को होगी। लैंडर के साथ रोवर भी अटैच है। लैंडिंग के लगभग तीन घंटे बाद रोवर बाहर निकलेगा जो जानकारी इकट्ठी कर लैंडर को भेजेगा और लैंडर के ज़रिए ये डेटा इसरो के अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचेगा।

Read Also: 23 अगस्त को लॉन्च होगा 108MP कैमरा वाला Realme 11 और Realme 11x 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत…

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular