HomeGARDENINGGardening- बिना मिट्टी के भी उगा सकते है ये 8 क़िस्म के...

Gardening- बिना मिट्टी के भी उगा सकते है ये 8 क़िस्म के फुल, सिर्फ पानी में ही उगते है ये फुल के पौधे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पौधे चाहे कोई भी हो इनडोर हो या आउटडोर, वो आपके घरों, दफ्तरों या कहीं भी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। पौधों को देखकर व्यक्ति के अंदर एक अजीब सी पॉजिटिव एनर्जी आ जाती है। कई लोग अपने घर के बाहर, कई लोग अपने घर की सीढ़ियों पर, छतों पर या फिर अगर उनके घर के बाहर जगह नहीं है तो घर के अंदर भी पौधे ज़रूर लगाते हैं।

आजकल बाज़ार में कई तरह के पौधे उपलब्ध है, जो आपको आसानी से मिल जाएंगे, जैसे शो प्लांट, फ्लावर प्लांट, बंबू प्लांट, टेबल प्लांट। लेकिन अगर आप भी यह नहीं चाहते कि पौधे में डाली गई मिट्टी की वजह से आपका घर गंदा हो तो आज हम आपको ऐसे कई पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप मिट्टी के बजाय पानी में भी लगा सकते हैं। साथ ही साथ इन पौधों में बहुत ज्यादा देख रेख की ज़रूरत भी नहीं पड़ती है।

मनी प्लांट (Money Plant)

वैसे तो इस पौधे के बारे में कहा जाता है कि यह पौधा बहुत ही लकी होता है। इसे लगाने के लिए आपको विशेष देखरेख की जरूरत नहीं है। इसे आप मिट्टी में भी या किसी प्लास्टिक या शीशे की बोतल में या किसी डब्बे में पानी भरकर आसानी से लगा सकते हैं और उसे अपने स्टडी या डायनिंग टेबल या फिर कमरे में कहीं भी सजावट के लिए रख सकते हैं।

जो आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इस पौधे की कई प्रजातियां होती हैं। किसी के पत्ते छोटे और हर्ट शेप जैसे होते हैं तो किसी के पत्ते बहुत बड़े बड़े आकार के होते हैं, जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।

लक्की बंबू (Lucky Bamboo)

यह पौधा एक ऐसा पौधा होता है जो वाटर लिली के प्रजाति का ही होता है। इसे बिना धूल वाली जगहों पर लगाया जाता है। जो पौधा बिल्कुल बांस के पौधे की तरह होता है, बस देखने में छोटा होता है। जिसे अक्सर हमलोग कांच के जार में लगे हुए देख सकते हैं।

इंग्लिश आइवी (English Ivy)

इंग्लिश आइवी पाैधे को भी कांच या प्लास्टिक के जार या बोतल में पानी भर लगाया जा सकता है। इस पौधे को बहुत ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती इसलिए इसे छाया में ही रखना चाहिए, जिससे यह पौधा तेजी से बढ़ सके। मन को आकर्षित कर लेने वाला यह पौधा दिखने में बहुत ही खूबसूरत होता है।

पिस लिली (Peace Lili)

पिस लिली के पौधे को भी डायरेक्ट धूप की आवश्यकता नहीं होती है। इसे किसी भी मौसम में आप लगा सकते हैं। अगर आप इस पौधे के द्वारा अपने घर की खूबसूरती को ज्यादा दिन तक बरकरार रखना चाहते हैं तो थोड़ी सी आपको मेहनत कर इसकी देखरेख करनी पड़ेगी।

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

ऐसा माना जाता है कि स्नेक प्लांट हमारे वातावरण को शुद्ध बनाए रखने में बहुत मददगार साबित होता है। वैसे इस पौधे की ग्रोथ मिट्टी में ज्यादा होती है लेकिन आप इसे पानी में भी लगा सकते हैं। इस पौधे के पत्ते का आकार बहुत ही लम्बा और तलवार की तरह नुकीला होता है, जिसके अधिकतम लम्बाई 18 इंच तक होती है।

कोलियस (Coleus)

कोलियस के पौधे को लगाने के लिए गर्म तापमान तथा हल्की धूप की जरूरत होती है। इसकी पत्तियां हल्की हरी और गुलाबी होती हैं जो दिखने में बहुत ही आकर्षक लगती है। आप इसे अपने घर में कहीं भी रख सकते हैं जहां हल्की धूप आती हो।

एरोहेड/सिन्गोनियम प्लांट

इस प्लांट के पत्तों का शेप बिल्कुल तीर की तरह होता है। इसके पत्तों का ज्यादातर प्रयोग घरों को सजाने के लिए किया जाता है।

स्पाइडर प्लांट (Cholorophytum Comosun)

स्पाइडर प्लांट को आप अपने मनपसंद किसी भी मौसम में लगा सकते हैं। यह पौधा मकड़ी की तरह नज़र आता है। यह देखने में बहुत ही यूनिक लगता है, क्योंकि इसकी पत्तियां बिल्कुल तलवार की तरह दिखती है। इसे आप अपने घर घर या ऑफिस की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूर लगा सकते हैं।

स्पाइडर प्लांट को आप अपने मनपसंद किसी भी मौसम में लगा सकते हैं। यह पौधा मकड़ी की तरह नज़र आता है। यह देखने में बहुत ही यूनिक लगता है, क्योंकि इसकी पत्तियां बिल्कुल तलवार की तरह दिखती है। इसे आप अपने घर घर या ऑफिस की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूर लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular