OLA S1 X : भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की डिमांड बढ़ने से कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनी OLA भी इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की सप्लाई शुरु कर दी है। हाल ही में कंपनी ने अपने किफायती मॉडल Ola S1 X की लॉन्चिंग की। अगर आप भी 1 लाख से कम कीमत में अच्छी इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहते तो Ola S1 X बेहतर विकल्प है।
OLA S1 X के फीचर्स
इसमें कई राइडिंग मोड और रिवर्स मोड उपलब्ध हैं। इसमें keyless ऑपरेशन का फीचर मिलता है। कंपनी ने अपने नए स्कूटर में बैटरी के आधार पर 3 वेरियेंट और 7 कलर मिलते हैं। OLA S1X में 3 kWh और 2 kWh दो बैटरी पैक (S1X-3kWh और S1X-2kWh) का ऑप्शन मिलता है।
इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रतिघंटा है और यह सिंगल चार्ज में 151 किलोमीटर तक जा सकती है। सामान्य चार्जर से फुल चार्ज होने में 7.4 घंटे का समय लगता है। इस नए स्कूटर में राइडर की सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर और फ्रंट और रियर दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक हैं।
इसके बैटरी पैक में पिछले जेनरेशन की तुलना में बहुत कम कंपोनेंट शामिल किए गए हैं जिससे ऑप्टमाइजेशन लगभग 30% तक बढ़ गया है। कम कंपोनेंट्स के इस्तेमाल से इसका वजन भी कम हो गया है। आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है जिससे खराब या गड्ढे वाले रास्तों में राइडर को स्मूथ सफर का आनंद मिलता है।
OLA S1 X की कीमत
Ola S1 X की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 79,999 हजार रुपए है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 99,999 हजार रुपए है। कस्टमर 999 रुपए में कंपनी के डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट से इसकी प्री बुकिंग कर सकते हैं। डिलीवरी अगले महीने सितंबर 2023 से शुरू की जाएगी
OLA S1 X 8000 रुपए की डाउन पेमेंट
OLA के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगर आप ईएमआई पर लेना चाहते तो मात्र 8000 रुपए की डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको 9.7 रुपए ब्याज दर पर अगले तीन साल 2,464 रुपए प्रतिमाह देना होगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप में कॉन्टैक्ट करें।
इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में Ola S1 X का मुकाबला Hero Electric Optima, Okinawa PraisePro, और Ampere Magnus EX से होगा।
Read Also: रक्षाबंधन पर अपनी प्यारी बहन को गिफ्ट करें यह स्कूटी, कम कीमत और रजिस्ट्रेशन-लाइसेंस का भी झंझट नहीं