Homeबिज़नेसइस फल की खेती करके मालामाल हो सकते हैं किसान, देश से...

इस फल की खेती करके मालामाल हो सकते हैं किसान, देश से लेकर विदेशों में भी रहती है मांग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Business Idea: फल खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में भारत समेत दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के फलों की खेती की जाती है, जो अलग-अलग सीजन में बाज़ार में उपलब्ध होते हैं। फलों की खेती करने से न सिर्फ किसानों को फायदा मिलता है, बल्कि वह खुद भी इसका भरपूर स्वाद उठा सकते हैं।

ऐसे में अगर आप भी किसान हैं और फल की मुनाफेदार खेती करना चाहते हैं, तो आपको किन्नू की खेती (Kinnow Farming) करने के बारे में सोचना चाहिए। यह फल नारंगी रंग का होता है, जो काफी हद तक संतरे की तरह दिखाई देता है। बाज़ार में किन्नू की मांग काफी ज्यादा रहती है, जिसकी खेती करके किसान मालामाल हो सकते हैं।

Kinnow Farming Business Idea

किन्नू की खेती से कमाए मुनाफा

भारत में किन्नू की खेती हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में की जाती है, जो स्वाद में खट्टा मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह फल हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ शरीर में खून को बढ़ाता है और विटामिन-सी की कमी को पूरा करता है। इसे भी पढ़ें – इस पौधे की खेती करके हर साल कमा सकते हैं लाखों रुपए का मुनाफा, सिर्फ 2 हजार रुपए से कर सकते है शुरुआत

ऐसे में अगर आप किन्नू की खेती (Kinnow Farming) करना चाहते हैं, तो इस फसल को दोमट, चिकनी और तेजाबी मिट्टी में उगा सकते हैं। इस तरह की मिट्टी में पानी ज्यादा देर तक ठहरता नहीं है, जिसकी वजह से किन्नू के पौधे सड़ते नहीं हैं और अच्छी तरह से विकसित भी हो जाते हैं।

किन्नू की खेती के लिए मिट्टी का पीएच लेवल 5.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए, जबकि इस फल के लिए 13 से 37 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सबसे बेहतर होता है। इसके बाद नर्सरी से किन्नू के पौधे खरीद कर उन्हें एक कतार में कुछ दूरी पर लगा देना चाहिए, ताकि पौधों को विकसित होने और फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।

किन्नू के पेड़ 2 से 3 साल के अंदर अच्छी तरह से विकसित हो जाते हैं, जो कई सालों तक लगातार फल भी देते हैं। ऐसे में पेड़ पर फल आने के बाद जनवरी से फरवरी महीने के बीच उन्हें तोड़ लेना चाहिए, जिसके लिए कैंची की मदद ली जा सकती है।

किन्नू के एक पेड़ से लगभग 80 से 150 किलोग्राम तक फल प्राप्त किए जा सकते हैं, जो दिखने में खूबसूरत और खाने में स्वादिष्ट होते हैं। बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता, असम और केरल जैसे राज्यों में इस फल की मांग काफी ज्यादा होती है, जिसके लिए किसानों को अच्छी कीमत भी प्राप्त हो जाती है। इतना ही नहीं श्रीलंका और सऊदी अरब जैसे देशों में भी किन्नू को बेचकर मुनाफा कमाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें – अमूल के साथ शुरू कर सकते हैं बिजनेस, इतने पैसे निवेश करके खरीदे फ्रेंचाइजी

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular