Homeमनोरंजनकरोड़ों रुपए के मालिक होने के बाद भी अपना खुद का घर...

करोड़ों रुपए के मालिक होने के बाद भी अपना खुद का घर नहीं ले पाए हैं बॉलीवुड के ये सितारे, हर महीने भरते हैं लाखों का किराया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bollywood Stars Who Live On Rent : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया है और फिल्मी दुनिया में अपना एक अलग ही पहचान कायम किया है। हालांकि, यह सितारे अभी तक अपना आशियाना नहीं बना पाए हैं।

ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों से मिलाने वाले हैं जो बॉलीवुड में सफल होने के बाद भी अभी तक अपना घर नहीं ले पाए और यह हर महीने लाखों रुपए का किराए देकर रहते हैं। Bollywood Stars Who Live On Rent

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद से विक्की कौशल और कट्रीना कैफ ने मुंबई के जुहू में स्थित एक घर किराए पर लिया था और यह दोनों सितारे एक दूसरे के साथ इसी घर में रहते हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इस घर में रहने के लिए हर महीने 9 लाख का किराया देते हैं।

अली फजल और ऋचा चड्ढा

बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड और शानदार अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल अली फजल ने हाल ही में ऋचा चड्ढा के साथ अपनी शादी रचाई है। हालांकि, साल 2020 में ही अली फजल और ऋचा चड्ढा ने मुंबई में एक घर किराए पर लिया था और यह दोनों साथ में ही शिफ्ट हो गए थे। यह दोनों सितारे इस घर में रहने के लिए 3 लाख का रुपए का किराया हर महीने देते हैं।

ऋतिक रोशन

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेता कहे जाने वाले ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दिया है। हालांकि, बावजूद इसके ऋतिक रोशन ने अपना आशियाना नहीं बनाया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक रोशन आज भी किराए के घर में रहते हैं और यह अपने किराए के घर के लिए हर महीने 8.25 लाख का किराया भरते हैं।

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा भी बॉलीवुड की काफी पॉपुलर अभिनेत्री मानी जाती है। परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन-बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। बावजूद इसके इन्होंने अभी तक अपना घर नहीं लिया है और यह आज भी एक किराए के घर में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो परिणीति चोपड़ा मुंबई के मायानगरी में किराए के घर में रहती हैं।

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अदिति राव हैदरी हैदराबाद की रहने वाली हैं। हालांकि, यह मुंबई में किराए के घर पर रहती हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड में अपने हुस्न से लोगों का दिल जीतने वाली जैकलिन फर्नांडीस बॉलीवुड की काफी सफल अभिनेत्री मानी जाती हैं। हालांकि बावजूद इसके इन्होंने अभी तक अपना आशियाना नहीं बनाया है। जैकलीन फर्नांडिस मुंबई में आज भी किराए के घर में रहती हैं और यह हर महीने अपने किराए के घर के लिए 6.78 लाख रुपया का किराया देती हैं।

इसे भी पढ़ें –

कभी ट्यूशन पढ़ाकर करती थी गुजारा, आज है करोड़ों की मालकिन, कुछ ऐसी है अनुष्का शेट्टी की लाइफ

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी Shah Rukh Khan की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’, कॉपी पेस्ट करने के लगे आरोप

अंकिता लोखंडे ने टाइट ड्रेस में क्लीवेज दिखाकर फैंस के छुटाए पसीने, अंकिता की बोल्ड तस्वीर

अपने गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर केएल राहुल ने इस अंदाज में दी बधाई, वायरल हुआ केएल राहुल का पोस्ट

कांतारा की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी ने रजनीकांत के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Prabhas Education : आखिर कितने पढ़े लिखे हैं बाहुबली एक्टर प्रभास, जानें उनका एजुकेशन बैकग्राउंड

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular