HomeमनोरंजनChandrayaan 3 को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स का जश्न, करीना से लेकर हेमा...

Chandrayaan 3 को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स का जश्न, करीना से लेकर हेमा तक ने इस तरह जाहिर की खुशी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Chandrayaan 3 Landing : इस वक्त भारत एक नई इतिहास की ओर आगे बढ़ रहा है. हर किसी को 23 अगस्त की शाम 6:04 का इंतजार है. इसकी वजह यह है कि इस दिन विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंडिंग करेगा, जिसे देखने का इंतजार हर भारतीय की आंखों में नजर आ रहा है.

‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan 3) को लेकर इस वक्त इसरो ने अपने बयान में बताया है कि इस बार सफलता मिलने की उम्मीद है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के तमाम दिग्गज हस्तियों से लेकर कई बड़े-बड़े लोग चंद्रयान-3 को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है.

हेमा मालिनी और करीना कपूर ने लिखी ये बात

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहीं जाने वाली हेमा मालिनी ने अपने सोशल मीडिया पर ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan 3) की तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि चंद्रयान-3 के लैंडिंग के लिए शुभकामनाएं. चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) जल्द ही चंद्रमा पर उतरेगा. यह हमारे देश के लिए गौरव का पल है. मै और सभी देशवासी इस अभियान के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

वहीं बॉलीवुड की बेबो कहीं जाने वाली करीना कपूर ने भी चंद्रयान-3 मिशन को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने लिखा है कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है. मैं चंद्रयान-3 को लेकर एक्साइटेड हूं और दोनों बच्चों के साथ 23 अगस्त की शाम चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव देखूंगी.

सोशल मीडिया पर लगा है बधाईयों का तातां

इस वक्त बॉलीवुड बड़े ही बेसब्री के साथ इस मिशन के सफल होने का इंतजार कर रहा है. सिंगर शिवानी कश्यप ने गाना गाकर सभी को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लिए शुभकामनाएं दी है. वहीं दूसरी ओर मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने वैज्ञानिकों को इसके लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने बचपन की एक कहानी साझा की है जिसमें उन्होंने कहा कि बचपन में मेरी नानी एक थाली में पानी रखकर उसमें चांद दिखाती थी कि वह कितना करीब है. आज हमारा देश वाकई में वहां पहुंच चुका है.

Read Also: Rajinikanth ने क्यों छुए थे Yogi Adityanath के पैर? बवाल बढ़ने के बाद सुपरस्टार ने खुद बताई वजह

यह भी पढ़ें

Most Popular