Homeभारत का सबसे सस्ता ब्यूटी पार्लर, 1 रुपए में हेयरकट और 320...

भारत का सबसे सस्ता ब्यूटी पार्लर, 1 रुपए में हेयरकट और 320 रुपए में दुल्हन का मेकअप करता है यह व्यक्ति

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महंगाई के इस दौर में पेट्रोल, रोजमर्रा की ज़रूरतों का सामान और फल सब्जी समेत हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं, ऐसे में ब्यूटीशियन भी आम आदमी की जेब खाली करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अगर आप एक महिला हैं, तो इस बात से अच्छी तरह से परिचित होंगी कि पार्लर में हेयरकट से लेकर मेकअप तक हर चीज के दाम बेहद ज़्यादा हैं। लेकिन गुजरात में रहने वाले एक ब्यूटीशियन महिलाओं को न सिर्फ़ सस्ते में ब्यूटी टच देते हैं, बल्कि अपने नेक काम के लिए इलाके में ख़ूब वाहवाही भी लूट रहे हैं।

भारत का सबसे सस्ता ब्यूटी पार्लर

गुजरात के सूरत में रहने वाले केतन हीरपरा (Ketan Heerpara) एक ब्यूटीशियन का काम करते हैं, जो बेहद कम रेट में दुल्हन का मेकअप और हेयरकट देने जैसे काम कर रहे हैं। उनका सस्ते में ब्यूटी टच देने का आइडिया इलाके में इतना मशहूर हो गया है कि वह सालाना कम से कम 6 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं।

केतन हीरपरा के ब्यूटी पार्लर में दुल्हन का मेकअप सिर्फ़ 320 रुपए में किया जाता है, आपको बता दें कि इस रेट में अन्य जगहों पर एक मामूली हेयरकट दिया जाता है। इतना ही नहीं केतन किसी भी तरह के हेयर स्टाइल के लिए सिर्फ़ 1 रुपए चार्ज करते हैं, जो एक टॉफी का रेट है। इसके अलावा केतन के ब्यूटी पार्लर पर कई महंगी ड्रेसज़ भी मौजूद हैं, जहाँ से सूरत के लोग कई तरह के ड्रेस भी किराए पर ले जाते हैं। इस पार्लर में महंगे से महंगे ड्रेस का किराया सिर्फ़ 250 रुपए है।

एक संस्था के रूप काम करते हैं केतन

केतन जिस ब्यूटीशियन संस्था को चलाते हैं, उसे ISO द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया है। वह पिछले 3 साल से महिलाओं और लड़कियों को सस्ता ब्यूटी टच देने का काम कर रहे हैं, वहीं अगर कोई दुल्हन डिजाइनर ड्रेस तैयार करवाना चाहती है तो उसके लिए भी यह संस्था फैशन डिजाइन मुहैया करवाती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक केतन 1 रुपए की क़ीमत पर 4 हज़ार से ज़्यादा लड़कियों को हेयर कट दे चुके हैं, जबकि 320 रुपए के रेट में 1 हज़ार से ज़्यादा लड़कियों का ब्राइडल मेकअप कर चुके हैं।

लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम

केतन द्वारा चलाया जा रहा ब्यूटी पार्लर महिलाओं को सिर्फ़ कम दामों में सुंदर रूप प्रदान नहीं करता, बल्कि इसके तहत लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाए जाने का काम भी किया जा रहा है। इस संस्था के जरिए अब तक 350 से 400 लड़कियों को ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग की जा चुकी है, जिसके जरिए वह लड़कियाँ आत्मनिर्भर बनकर ख़ुद का ब्यूटी पार्लर चला रही हैं।

वहीं केतन 5 लड़कियों को स्थाई रोजगार प्रदान करने का काम भी कर रहे हैं, यह लड़कियाँ ब्यूटी पार्लर चलाने में उनकी मदद करती हैं। केतन के सस्ते और अच्छे ब्यूटी पार्लर में हर वक़्त भीड़ लगी रहती है, क्योंकि लोगों को उनका काम काफ़ी पसंद आता है। आज केतन के बेहतरीन काम की वज़ह से पूरे गुजरात में उनकी एक ख़ास पहचान चुकी है, वहीं उनके ग्राहकों की संख्या में भी दिन ब दिन इज़ाफ़ा हो रहा है।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular