HomeIndiaMBBS करने के 16 साल बाद भी चपरासी के बराबर मिलती थी...

MBBS करने के 16 साल बाद भी चपरासी के बराबर मिलती थी सैलरी, डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर बताया दर्द

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Apollo Doctor Viral Tweet: भारत में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है, जो मौत के दरवाजा पर खड़े मरीज की जान बचाकर उसे नई जिंदगी प्रदान करते हैं। ऐसे में रोजाना कई मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर दिन रात काम करते रहते हैं, जिसके बदले उन्हें अच्छी सैलेरी भी मिलती है। लेकिन आज से 20 साल पहले डॉक्टरों का हाल कुछ अलग ही था, जिन्हें बहुत ही कम सैलेरी मिलती थी।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर अपोलो हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी 16 साल पुरानी सैलेरी का जिक्र किया है। डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि आज से 16 साल पहले उन्हें सिर्फ 9 हजार रुपए सैलेरी मिलती थी जबकि उन्होंने अच्छी खासी फीस देकर MBBS की पढ़ाई पूरी की थी।

इतना ही नहीं डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि उन्हें 9 हजार सैलेरी तब मिलती थी, जब उन्होंने 4 साल DM पूरा किया था। डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि उस वक्त कम सैलेरी में अपनी जरूरतों को पूरा करना बहुत ही मुश्किल होता था, हालांकि वह अपनी सैलेरी से खुश थे।

Read Also: अपनी गर्भवती बेटी के लिए माँ बने कर्नल, खुद लड्डू बनाकर दिए, इनके काम को देख लोग बोले- फौजी कुछ भी कर सकता है

लेकिन डॉ. सुधीर कुमार की माँ उनकी सैलेरी की तुलना सरकारी ऑफिस में काम करने वाले चपरासी से करती थी, जिसकी वजह से उन्हें दुख होता था। डॉ. सुधीर कुमार की माँ को लगता था कि उनके बेटे ने 12 सालों तक खूब मेहनत करके MBBD, MD और DM की पढ़ाई पूरी की थी, जबकि उसके बदले उन्हें सिर्फ 9 हजार रुपए की सैलेरी मिलती थी।

ऐसे में डॉ. सुधीर कुमार के ट्वीट पर कई डॉक्टर रिट्वीट कर रहे हैं और अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं, जबकि कुछ आम लोग वर्तमान समय के डॉक्टरों को पैसों का लूटेरा बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular