Homeस्पोर्ट्सMS Dhoni : क्रिकेट के बाद अब टेनिस खेल रहे हैं महेंद्र...

MS Dhoni : क्रिकेट के बाद अब टेनिस खेल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, जोड़ीदार के साथ फाइनल में बनाई जगह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MS Dhoni in Tennis Court : भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को उनके शानदार खेल के लिए जाना जाता है, जिन्होंने विकेट किपिंग की दुनिया में तहलका मचा दिया था। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संयास ले चुके हैं और सिर्फ आईपीएल की खेलते हैं, हालांकि इससे उनका गेम प्रति जुनून बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है।

यही वजह है कि इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को टेनिस टूर्नामेंट खेलते हुए देखा जा रहा है, जिसका आयोजन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (Jharkhand State Cricket Association) यानी जेएससीए द्वारा रांची में किया गया है। इस टूर्नामेंट में एमएस धोनी बल्ले की जगह टेनिस पकड़े हुए गेंद से हवा में जोरदार शॉट्स मार रहे हैं, जबकि यह नजारा फैंस को काफी दिलचस्प लग रहा है।

आपको बता दें कि रांची में पिछले तीन दिनों से टेनिस टूर्नामेंट चल रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और उनके जोड़ीदार सुमित बजाज ने सारे मैच जीतते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पिछले मुकाबले में एसएस धोनी और सुमित बजाज का मुकाबला राजेश और शशि के साथ हुआ था, जिसमें उन्होंने 6-0 के फर्क से जीत हासिल कर ली थी।

अब महेंद्र सिंह धोनी और सुमित बजाज का मुकाबला फाइनल में संतोष और दीपक नाम के खिलाड़ियों के साथ होगा, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। यह पहली बार नहीं है जब महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट के अलावा कोई दूसरा गेम खेल रहे हैं, बल्कि इससे पहले उन्हें रांची में फुटबॉल खेलते हुए भी कई बार देखा गया है।

इसे भी पढ़ें –

MS Dhoni : सिल्वर स्क्रीन पर एक्टिंग करते हुए दिखाई देंगे एमएस धोनी, साउथ के सुपरस्टार देंगे साथ

महेंद्र सिंह धोनी की तरह कड़कनाथ मुर्गे से आप भी कीजिए कड़क कमाई, सरकार भी करेगी मदद

क्रिकेट के बाद अब खेती में भी ‘शाॅट’ लगाने उतरे हैं महेंद्र सिंह धोनी, स्ट्रॉबेरी बेचकर हुई 30 लाख रुपये की आमदनी

जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जिगरी दोस्त की जान बचाने के लिए बुक किया था हेलीकॉप्टर, दरियादिली की मिसाल हैं धोनी

Sania Mirza and Shoaib Malik : सानिया मिर्जा ने छोड़ा दुबई वाला घर, करीबियों ने बताया हो चुका है तलाक

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular