Homeलाइफ स्टाइलमोरपंख लगाएँ फोटोफ्रेम में, घर में धन की होगी वर्षा

मोरपंख लगाएँ फोटोफ्रेम में, घर में धन की होगी वर्षा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर, अपनी पंखों की सुंदरता के कारण ही इतना आकर्षक लगता है। मोर को देख कर ही मन में प्रसन्नता कि लहर दौड़ पड़ती है। एक अलग ही तरह के सौंदर्य की अनुभूति होने लगती है। भगवान श्रीकृष्ण को भी मोरपंख बहुत अधिक प्रिय है। इसलिए उन्होंने इसे अपने मुकुट पर धारण किया हुआ है। भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का भी वाहन मोर ही है। मोर पंख की खूबसूरती तो मोहक हैं ही साथ ही इसकी धार्मिक महत्ता भी बहुत अधिक है।

आइये आज बताते हैं कि मोरपंख को घर में लगाने से क्या-क्या लाभ होता है।

फ्रेम में लगाने से घर में आती है समृद्धि

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर फोटोफ्रेम में मोरपंख लगाया जाए तो इससे सुख समृद्धि में बढोत्तरी होती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होती है, कभी भी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

देवताओं के साथ लगाना होता है शुभ

मोरपंख मढ़वाकर घर के पूजा घर में रखने से और देवी देवताओं के साथ उसकी पूजा करने से शुभकारी लाभ होता है। देवताओं का आशीष बना रहता है।

भगवान कृष्ण का नाम लेकर करना चाहिए ये काम

वास्तु के अनुसार कृष्ण भगवान का नाम लेकर  फोटोफ्रेम के साइज के अनुसार 7 मोरपंख को एक साथ फ्रेम करवाने से बहुत लाभ मिलता है।

परिवार में आई दूरियाँ होती हैं खत्म

मोरपंख घर में लगाने से परिवार के लोगों के बीच आई दूरी का अंत हो जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सोते समय भी बेड के नीचे मोरपंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होती है।

बढ़ता है प्रेम रिश्ते होते हैं मजबूत

मोरपंख को भगवान श्रीकृष्ण का अधिक प्रिय माना जाता है, इसलिए इसे प्रेम का भी प्रतीक माना जाता हैं यदि आपके और आपके साथी के बीच दूरियाँ आने लगी है तो आपको अपने बेडरूम में मोरपंख ज़रूर लगाना चाहिए। इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहती हैं।

नजर दोष होता है दूर

घर के ईशान कोण में पूजा घर वाली जगह में मोरपंख ज़रूर रखना चाहिए, इससे घर में धन की कोई कमी नहीं रह जाती है। यदि किसी बुरी नज़र का प्रभाव है तो भगवान श्रीगणेश जी की प्रतिमा के साथ मोरपंख घर के मुख्यद्वार पर लगाना चाहिए।

दुर्घटना से करता है बचाव

अगर आप वाहन चलाते हैं तो वाहन के अंदर या वाहन में मोरपंख के गुच्छे को लगाना चाहिए, इससे दुर्घटनाओं से बचाव होता है। कार्य सफल होते हैं।

पढ़ाई में लगने लगता है मन

मोरपंख विद्या कि देवी माता सरस्वती को भी बहुत प्रिय है। यदि आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता तो इसे बच्चे के किताबों के बीच में रख दें इससे बच्चों का रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ेगा।

आमदनी में होती है बरक्कत

मोरपंख को दुकान या व्यवसाय के साथ ओर लगाने से आमदनी में बरक्कत होती है। आर्थिक तंगी का सामना नहीं पड़ता। माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती रहती हैं।

सफाई का रखें ध्यान

वास्तु के अनुसार मोरपंख वाले फ्रेम को साफ़ करते रहना चाहिए, तभी इसका पूरा फल मिलता है। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि मोरपंख को गंदे और मैले हाथों से न छुए। मोरपंखों को धरती पर गिरने से बचाना चाहिए क्योंकि यह पूजनीय होता है।

यह भी पढ़ें

Most Popular