Homeसाईकिल चलाकर माता वैष्णो देवी के दरबार के लिए निकली 68 वर्षीय...

साईकिल चलाकर माता वैष्णो देवी के दरबार के लिए निकली 68 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला, 2200 KM की दूरी करेंगी तय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आजकल सोशल मिडिया पर एक वायरल विडियो खुब सुर्खिया बटोर रहा है। इस जारी विडियो में महाराष्ट्र के बुलढाना जिले की एक 68 वर्षीय महिला है जो महाराष्ट्र से जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए साईकिल से निकल पड़ी है। इनका वायरल विडियो आने के बाद लोगों के तरफ़ से काफ़ी सरहनाए एवं शुभकामनाए मिली रही है।

एक ट्वीटर युजर ने इनकी विडियो को जारी करते हुए लिखा कि एक 68 वर्षीय मराठा महिला साईकिल से 2200 किमोमीटर की दूरी तय कर माता वैष्णो देवी के दरबार में निकल पड़ी है…… मदर्स पावर

लोग जमकर कर रहे है सराहना

इस महिला का विडियो आने के बाद लोग जमकर इनके हौसलो की तारीफ कर रहे है। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाओ के साथ उनकी मदद करने को भी बोल रहे है। कई लोग अपनी ट्वीटर के जरिए ट्वीट कर इस महिला के हौसले अफजाई कर रहे है।

एक युजर ने ट्वीट् कर लिखा की मां की शक्ति है इनमें

दूसरे युजर ने लिखा की विश्वास पर्वत भी हिला सकता है

तीसरे ने लिखा आपके जज्बे को सलाम है

सच में बुज़ुर्ग अमूल्य धरोहर है। वे हमारा मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें

Most Popular