HomeIndiaये हैं भारत में पाए जाने वाले 5 सबसे जहरीले सांप, जिनके...

ये हैं भारत में पाए जाने वाले 5 सबसे जहरीले सांप, जिनके काटने पर हो जाती है इंसान की मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

5 most venomous snakes of India: दुनिया भर में सांप की सैकड़ों प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिसमें हमारे देश भारत का नाम भी शामिल है। हमारे देश में सांप की लगभग 275 से ज्यादा प्रजातियाँ निवास करती हैं, जिनमें से ज्यादातर सांप खतरनाक और जहरीले होते हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका काटा हुआ पानी तक नहीं मांगता है।

किंग कोबरा

King Cobra

किंग कोबरा का यूं ही सांपों का राजा नहीं कहा जाता है, बल्कि यह सांप बहुत ही खतरनाक और जहरीला होता है। भारत में किंग कोबरा को नागराज के नाम से भी जाना जाता है, जो भगवान शिव का प्रिय होता है और इसलिए भारतीय इस सांप की पूजा करते हैं। इसे भी पढ़ें – बेहद चमत्कारी है 800 साल पुराना ये शिव मंदिर, सीढ़ियाँ चढ़ते समय बजने लगता है मधुर संगीत

किंग कोबरा की औसत शारीरिक लंबाई 5 से 6 मीटर तक होती है, जिसके शरीर में मौजूद जहर इतना घातक होता है कि उसकी कुछ बूंदे व्यस्क इंसान को भी मौत के घाट उतार सकती है। किंग कोबरा अपने भोजन में दूसरे जहरीले सांपों का सेवन करता है, जिससे आप इसके विषैलेपन का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं।

रसल्स वाइपर

भारत के लगभग सभी राज्यों में पाया जाने वाला रसल्स वाइपर नामक यह सांप बहुत ही खतरनाक होता है, जो मुख्य रूप से तमिलनाडु के रोपाई वाली इलाकों और खेतों के किनारे मिट्टी में बिल बनाकर रहता है। इस सांप के जहर में खतरनाक न्यूरोटॉक्सिन पाया जाता है, जो इंसान के शरीर में जाते ही रक्त के प्रवाह को प्रभावित कर देता है और इसकी वजह से व्यक्ति की कुछ ही समय में मौत हो सकती है। रसल्स वाइपर के काटने पर तेज दर्द का एहसास होता है, जिसकी वजह से पीड़ित को लंबे समय तक असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है।

स्पैक्टेकल्ड कोबरा

spectacled cobra

सांप की यह प्रजाति मुख्य रूप से साउथ इंडिया के विभिन्न राज्यों में पाई जाती है, जो कोबरा की चार सबसे आम प्रजातियों में से एक है। स्पैक्टेकल्ड कोबरा के जहर में खतरनाक न्यूरोटॉक्सिन पाया जाता है, जो हमले के तुरंत बाद शरीर में फैलना शुरू हो जाता है। इस सांप के जहर की वजह से पीड़ित को मांसपेशियों में तेज दर्द और लकवा मारने का खतरा रहता है, जबकि कई बार समय पर इलाज न मिलने की वजह से व्यक्ति की मौत तक हो जाती है।

सॉ-स्केल्ड वाइपर

Saw-scaled Viper

सॉफ्ट स्केल्ड वाइपर एक ऐसा सांप है, जो खुद को पूरी तरह से आसपास के माहौल में छिपा लेने की क्षमता रखता है। यह सांप देश के ज्यादातर राज्यों में पाया जाता है, जो रात के समय सक्रिय होता है और अपने लिए शिकार की तलाश करता है। सॉफ्ट स्केल्ड वाइपर के काटने पर व्यक्ति के शरीर में खून के थक्के जमने लगते हैं, जिसकी वजह से शारीरिक अंगों तक खून नहीं पहुँच पाता है और व्यक्ति हार्ट अटैक की वजह से मर जाता है।

राजस्थान के रेतीले और बीहड़ वाले इलाकों में सॉफ्ट स्केल्ड वाइपर काफी ज्यादा पाया जाता है, जिसके सबसे ज्यादा शिकार वहाँ के मूल निवासी होती हैं। इस सांप के काटने पर दांतों और मसूढ़ों से खून बहने लगता है, जबकि पीड़ित को बेहोशी छाने लगती है। ऐसे में पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी होता है, ताकि पीड़ित की जान बचाई जा सके।

कॉमन क्रेट

Common krait

भारत में पाया जाने वाला कॉमन क्रेट यूं तो इंसानी आबादी से दूर रहना पसंद करता है, जिसकी वजह से यह सांप आसानी से इंसानों के सामने नहीं आता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति कॉमन क्रेट के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, तो यह सांप उसके ऊपर हमला करने से बिल्कुल भी परहेज नहीं करता है।

इस प्रजाति के सांप की औसत लंबाई 4 फीट तक होती है, जिसके काटने पर पीड़ित को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है जबकि उसे बहुत तेज नींद और बेहोशी का एहसास होता है। इस सांप के जहर का कोई तोड़ नहीं है, जिसकी वजह से अगर यह किसी व्यक्ति को काट ले तो समय पर इलाज न मिलने की वजह से उसकी मौत भी हो सकती है।

तो ये थे भारत में पाए जाने वाले 5 सबसे जहरीले और खतरनाक सांप (Most venomous snakes of India) , जिनका काटा पानी तक नहीं मांगता है। ऐसे में अगर कभी आपकी मुलाकात इन सांपों से हो जाए, तो उन्हें छेड़ने के बजाय चुपचाप इसके रास्ते से हट जाए वरना आपको इनके जहर का सामना करना पड़ सकता है। इसे भी पढ़ें – अपने ही घर की सीढ़ियों पर रहने पर मजबूर है बुजुर्ग दंपत्ति, जानें क्या है घर किराये पर देने से जुड़ा अहम कानून

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular