Homeलाइफ स्टाइलआप भी लगाइए ये 5 लकी पौधे, जो बदल सकते हैं आपकी...

आप भी लगाइए ये 5 लकी पौधे, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पौधे हमारे पर्यावरण के लिए कितने लाभकारी हैं ये तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ पौधे इतने शुभ फलदायक होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपकी सोई हुई क़िस्मत जाग जाएगी और आपके भाग्य की रेखाएँ आपको नई बुलंदियों पर पहुँचा देंगी।

कई बार ऐसा होता है कि आपके काम होते-होते अटक जाते हैं या फिर बहुत मेहनत करने के बावजूद भी आपको वैसे परिणाम नहीं मिल पाते हैं जैसे आप चाहते हैं, इसलिए जिन 5 पौधों के बारे में हम आपको बता रहे हैं उन्हें लगाने से आपकी ये सारी समस्याएँ भी अपने आप दूर हो जाएंगी।

एलोवेरा का पौधा नौकरी के लिए

Image Source- Wikipedia

ये पौधा अति शुभफलदाई माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। जिन लोगों को जॉब मिलने में किसी तरह की समस्या आ रही है या फिर प्रमोशन में दिक्कत आ रही है तो उनके लिए तो ये पौधा लगाना बहुत ही फायदेमंद है। इस पौधे को घर में किसी भी स्थान पर लगाया जा सकता है।

सम्बंधों में मधुरता के लिए चमेली का पौधा

Image Source- Wikipedia

सफेद फूलों वाला चमेली का पौधा सुंदर तो होता है और इसकी ख़ुशबू भी बहुत मनमोहक होती है। इसे घर में लगाने से परिवार के सदस्यों की बीच मधुर सम्बन्ध बनते हैं, आपसी मतभेद दूर होते हैं और प्यार बढ़ता है। ये पौधा भगवान हनुमान जी का प्रिय पौधा माना जाता है। इसे अपने घर के आंगन में लगाना शुभ रहेगा।

बांस का पौधा गृह क्‍लेश दूर करने के लिए

Image Source- Wikipedia

अगर आप किसी भी वज़ह से तनाव से पीड़ित हैं तो बांस का पौधा लगाने से आपको बहुत राहत मिलेगी। इसे लगाने से गृह क्‍लेश दूर होते हैं और व्यापार में वृद्धि होती है। जिन लोगों को संतान सुख नहीं मिल पा रहा है, उन्हें तो यह पौधा अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस शुभ पौधे को लगाने से संतान प्रप्ति होती है और साथ ही वंश भी बढ़ता है।

तुलसी का पौधा बदलेगा भाग्य

Image Source- Wikipedia

तुलसी का पौधा अक्सर लगाया जाता है। ये बहुत गुणकारी होता है। इससे कई तरह की औषधियाँ बनाने में उपयोग में लाया जाता है। इस पौधे को लगाना अत्यंत शुभकारी माना गया है, क्योंकि इससे घर की नेगेटिव एनर्जी समाप्त हो जाती है और पॉज़िटिव एनर्जी घर में आती है। इस पौधे को घर में लगाकर रोज़ नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। जिससे आपका भाग्य बदल जाएगा और काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। वास्तु के अनुसार माना गया है कि इस पौधे को उत्तर दिशा में या फिर उत्तर पूर्व दिशा में लगाने से अति शुभ परिणाम मिलते हैं।

बुरी नज़र से बचाएगा कैक्टस का पौधा

Image Source- Wikipedia

अगर वास्तुशास्त्र के अनुसार देखा जाए तो कैक्टस का पौधा घर के आंगन में या फिर मेन डोर के पास लगाना अच्छा नहीं होता है। इसे वहाँ लगाने से दुश्मन बढ़ते हैं। परन्तु इस पौधे की एक ख़ास बात ये भी है कि ये लगाने पर आपको और आपके परिवार को किसी की बुरी नज़र नहीं लगती है। अतः इन कैक्टस के पौधों को कुछ इस तरह-तरह से लगाइए की आते जाते हुए लोग इसे देख पाएँ, इसे घर की छत पर भी लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular