HomeIndia1 बॉयफ्रेंड के लिए आपस में भिड़ गई 5 लड़कियाँ, जमकर चले...

1 बॉयफ्रेंड के लिए आपस में भिड़ गई 5 लड़कियाँ, जमकर चले लात और घूंसे, वायरल हुआ Video

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है, ये फेमस हिन्दी सॉन्ग आपने कभी न कभी तो जरूर सुना होगा। लेकिन यही प्यार अगर एक से ज्यादा लड़कियों से हो जाए, तो उस स्थिति में मैदान ए जंग होने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है, जहाँ 5 लड़कियाँ एक लड़के लिए आपस में भिड़ गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें 5 लड़कियों को मेले में एक दूसरे के साथ हाथपाई करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इन पांचों लड़कियों का बॉयफ्रेंड एक ही लड़का है, जो एक गर्लफ्रेंड को लेकर मेला घूमने आया था। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते है।

1 बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गई 5 लड़कियाँ

यह मामला बिहार के सारण जिले का है, जहाँ इन दिनों सोनपुर मेला आयोजित किया गया है। ऐसे में एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ मेले में घूमने के लिए आई थी, तभी मेला घूम रही चार अन्य लड़कियों की नजर उसके ऊपर पड़ गई। उन चारों लड़कियों ने तुरंत उस लड़की के ऊपर हमला कर दिया और उसके साथ मार पिटाई शुरू कर दी। Read Also: स्टेज पर हाथ पकड़ डांस कर रहे थे देवर-भाभी, फिर दुल्हे ने गुस्से में कर दिया ये काम

यह लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लड़कियाँ एक दूसरे के बाल खींच रही थी, जबकि कुछ लड़कियों के कपड़े तक फट गए थे। वहीं मेला घूमने के लिए आए अन्य लोग लड़कियों की लड़ाई देखकर वहाँ पर इकट्ठा हो गए, जबकि कुछ लोगों ने उनकी लड़ाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की जिस लड़के के साथ घूम रही थी, वह पहले से ही दूसरी लड़की को डेट कर रहा था। ऐसे में मेले में जब उस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को दूसरी लड़की के साथ घूमते हुए देखा, तो उसने अपनी तीन दोस्तों के साथ मिलकर उस लड़की पर हमला कर दिया था। वह 4 लड़कियाँ बॉयफ्रेंड की वजह से एक लड़की बुरी तरह से मारने लगी, जबकि उस लड़की ने भी जवाबी हमले में उनके साथ मारपीट की।

मेले में मौजूद अन्य लोगों ने पहले लड़कियों की लड़ाई छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन लड़कियाँ रूकने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में सभी लोग पीछे हट गए, जबकि लड़कियाँ बीच मैदान में एक दूसरे के ऊपर लात और घूंसों की बरसात करने लगी। वहीं इस लड़ाई के बीच लड़की का बॉयफ्रेंड पिटाई खाने वाली लड़की को मार से बचाने की कोशिश कर रहा था।

वैसे तो सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जबकि भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनाती भी की गई थी। लेकिन इस वायरल वीडियो में आपस में लड़ाई कर रही लड़कियों का झगड़ा छुड़वाने के लिए कोई पुलिस कर्मी सामने नहीं आया, जबकि आम जनता भी मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रही थी। Read Also: सिलेंडर के पाइप को इस्त्री में जोड़कर किया देसी जुगाड़, फटाफट प्रेस हो जाते हैं कपड़े

यहाँ देखें वायरल वीडियो

यह वीडियो बीते सोमवार की रात को शूट किया गया था, हालांकि इस वीडियो में नजर आ रही 5 लड़कियाँ और लड़का किस जिले या गाँव से ताल्लुक रखते हैं अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लेने की बात कही है।

Read Also: 9 घंटे देरी से पहुंची ट्रेन तो लोगों ने गुस्सा होने के बजाय डांस कर किया ट्रेन का स्वागत, वायरल हुआ वीडियो

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular