Homeलाइफ स्टाइलदुनिया के इन 26 देशों में शादी के दिन दुल्हन को कैसे...

दुनिया के इन 26 देशों में शादी के दिन दुल्हन को कैसे सजाया जाता है, तस्वीरों में देखिये बेहतरीन झलक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

26 traditional dresses for bride from around the world – भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, जिसमें खूब सारी मस्ती, नाच गाना और स्वादिष्ट खाना होता है। लेकिन हर शादी में जान डालने का काम करता है, दुल्हन का खूबसूरत लुक। शादी में जब तक दुल्हन की एंट्री नहीं होती है, तब तक वेडिंग का मजा दोगुना नहीं होता है।

हर दुल्हन अपनी शादी में सबसे खूबसूरत और अलग दिखना चाहती है, जिसके लिए वह बेहतरीन ड्रेस के साथ मैचिंग मेकअप भी करती है। ऐसे में आज हम आपको दुनिया की सबसे अलग और खूबसूरती से सजने वाली दुल्हनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके वेडिंग आउट फिट आपको दीवाना कर देंगे।

भारतीय दुल्हन

Indian-Bridal

इस लिस्ट में पहला नाम इंडियन दुल्हन का आता है, जिसका रंगीन चमकदार लहंगा शादी में चार चांद लगाने का काम करता है। भारतीय दुल्हन का आउटफिट बहुत ही खूबसूरत होता है, जिसके साथ वह मैचिंग ज्वैलरी, नथ, मांगटीका और हार आदि कैरी करती है। इंडियन दुल्हन के खूबसूरत लुक की वजह से दुनिया भर में लाखों लोग इंडियन स्टाइल में वेडिंग करना पसंद करते हैं।

रोमानिया की दुल्हन

bride-of-romania

रोमानिया में दुल्हन अपनी शादी के दिन ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर के कंबिनेशन वाला ड्रेस या गाउन पहनती है, जिसके साथ वह गले में मैचिंग ज्वैलरी कैरी करती है। रोमानियन दुल्हन के बाल भी बहुत ही अलग तरीके से बनाए जाते हैं, जिसकी वजह से उसकी गर्दन से लेकर कान तक सारा पार्ट कवर रहता है।

मंगोलिया की दुल्हन

Mongolian-Bride

मंगोलिया में लड़की अपनी शादी के दिन किसी शाही परिवार की महारानी की तरह सजती है, यहाँ शादी के दिन दुल्हन को पारंपरिक गाउन पहनना होता है। इसके साथ ही मंगोलियाई दुल्हन अपने सिर पर एक बड़ा-सा ताज भी पहनती है, जो रंगीन मोतियों से सजा होता है। इस परंपरिक गाउन के साथ मंगोलियाई दुल्हन का लुक बहुत ही शानदार और अलग दिखाई देता है।

तुर्कमेनिस्तान की दुल्हन

bride-of-turkmenistan

सेंट्रल एशिया में बसे तुर्कमेनिस्तान देश में दुल्हन अपनी शादी के दिन बहुत ही अलग और पारंपरिक ढंग से सजती है, जिसकी वजह से उसके लुक में चार चांद लग जाते हैं। यहाँ की लड़कियाँ पांरपरिक वेडिंग ड्रेस के साथ सिल्वर ज्वैलरी कैरी करती है, जबकि सिर पर बारीक कारीगरी वाला दुपट्टा ओढ़ कर रखती हैं।

साउथ अफ्रीका की दुल्हन

south-african-bride

साउथ अफ्रीका में ज्यादातर लड़कियाँ अपनी शादी के दिन पारंपरिक ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, जो एक प्रकार का वेडिंग गाउन होता है। इसके साथ दुल्हन हाथों से तैयार की गई ज्वैलरी और फर वाली टोपी कैरी करती है, जिसकी वजह से उसका लुक बहुत ही शानदार लगता है।

पेरू की दुल्हन

Peruvian-Bride

पेरू में दुल्हन का वेडिंग लुक काफी सिम्पल होता है, यहाँ की लड़कियाँ अपनी शादी के दिन बहुत चकमदार या रंगीन ड्रेस नहीं पहनती हैं। बल्कि पेरू में दुल्हन को पारंपरिक ड्रेस के साथ तैयार किया जाता है, जबकि उसके सिर एक गोल टोपी मौजूद होती है।

जर्मनी की दुल्हन

germany-bride

जर्मनी में लड़कियाँ अपनी शादी के दिन व्हाइट रंग का पांरपरिक गाउन पहनती है, जो फुल लेंथ वेडिंग ड्रेस होता है। इसके साथ ही जर्मनी की दुल्हन रंगीन हैवी ज्वैलरी और हेट के साथ अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट करती हैं, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लगती हैं।

रूस की दुल्हन

Russian-bride

रूस में दुल्हन का पारंपरिक ड्रेस बहुत ही सिम्पल होता है, जो सफेद और लाल रंग के कंबीनेश के साथ तैयार किया जाता है। इस फुल लेंथ गाउन में दुल्हन बहुत ही सुंदर लगती है, जिसके सात वह मैचिंग ज्वैलरी और सिर व्हाइट रंग का ताज कैरी करती हैं।

अल्बानिया की दुल्हन

bride-of-albania

अल्बानिया 28 लाख लोगों की आबादी वाला एक छोटा-सा देश है, जो अपने पारंपरिक रीति रिवाजों और रहन सहन के लिए मशहूर है। इस देश में दुल्हन अपनी शादी के दिन बहुत ही अलग ढंग से तैयार होती है, क्योंकि वह अपने चेहरे को व्हाइट और रेड रंग से पेंट कर लेती है।

इसके साथ ही अल्बानिया की दुल्हन की पारंपरिक ड्रेस भी बहुत ही अलग होती है, जिसके साथ रंगीन ज्वैलरी को कैरी किया जाता है। दुल्हन के फेस पर सफेद और लाल रंग से डिजाइन बनाया जाता है, इस दौरान सिर्फ उसकी आंखों पर ही कलर नहीं होता है।

नाइजीरिया की दुल्हन

bride-of-nigeria

नाइजीरिया में शादी की रस्म बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट की जाती है, इस दौरान दुल्हा और दुल्हन को पारंपारिक पोशक पहन कर शादी में शामिल होना होता है। नाइजीरिया की दुल्हन अपनी शादी में नारंगी रंग का खूबसूरत गाउन पहनती है, इसके साथ ही उसे सिर पर एक लॉन्ग हेट होता है और चेहरा जालीदार घुंघट से ढका रहता है।

तिब्बत की दुल्हन

the-bride-of-tibet

तिब्बत की लड़कियों को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों में से एक माना जाता है, जो अपनी शादी के दिन पारंपरिक ढंग से तैयार होती है। तिब्बत की दुल्हन शादी के दिन रेड कलर के स्कर्ट के साथ व्हाइट कलर की शर्ट या टॉप कैरी करती है।

इसके साथ ही तिब्बत की दुल्हन वेडिंग ड्रेस को पूरा करने के लिए मैचिंग ज्वैलरी भी पहनती है, जिसमें ट्रेडिशनल मांगटीका भी शामिल होता है। वह कमर में खूबसूरत बेल्ट और गले में लंबा हार पहनकर अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट करती हैं।

केन्या की दुल्हन

bride-of-kenya

पूर्वी अफ्रीका में स्थित केन्या देश में आदिवासी आबादी ज्यादा है, जिसकी वजह से यहाँ की शादियों में दुल्हन का पारंपरिक और अलग लुक देखने को मिलता है। केन्या की दुल्हन पारंपरिक पोशाक के साथ गले में बहुत बड़ा चोकर और सिर पर ट्रेडिशनल मांगटीका कैरी करती है।

कजाकिस्तान की दुल्हन

bride-of-kazakhstan

कजाकिस्तान की लड़कियाँ अपनी शादी के दिन बहुत ही खूबसूरत व्हाइट रंग का पारंपरिक गाउन पहनती हैं, जिसके साथ उन्हें एक जालीदार दुपट्टा और मैचिंग ज्वैलरी कैरी करनी होती है। इसके साथ ही यहाँ की दुल्हन अपने सिर एक खास तरह की टोपी भी पहनती है, जो काफी हद तक बर्थ-डे कैप से मिलती जुलती है।

उज्बेकिस्तान की दुल्हन

bride-of-uzbekistan

उज्बेकिस्तान की दुल्हन अपनी शादी के दिन पारंपरिक लाल रंग का ड्रेस पहनती है, जिसके साथ उसे सिर पर एक हैवी कारीगरी वाला दुपट्टा भी कैरी करना होता है। इसके साथ ही उज्बेकिस्तान की दुल्हन बारीक कारीगरी वाला मुकुट या टोपी भी पहनती है, जिसकी वजह से उसका लुक बेहद शानदार नजर आता है।

चीन की दुल्हन

china-bride

चीन में भले ही हर चीज की कॉपी मौजूद हो, लेकिन यहाँ शादी के लिए रियल दुल्हा दुल्हन का होना बेहद जरूरी है। चीन में दुल्हन अपनी शादी के दिन पारंपरिक गाउन पहनती है, जिसके साथ मैचिंग ज्वैलरी और सिर पर चमकदार मुकुट पहनना जरूरी है। आपको बता दें कि चीन में दुल्हा दुल्हन को एक जैसे कपड़े पहनकर शादी करनी होती है, यह वहाँ का पारंपरिक रिवाज है।

भूटान की दुल्हन

bhutan-bride

भूटान में लड़कियाँ अपनी शादी के दिन पारंपरिक रंगीन गाउन पहनती हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। उस गाउन के साथ दुल्हन को मैचिंग ज्वैलरी और हेट भी पहनना होता है, जो भूटानी दुल्हन के लुक को कंप्लीट करने के लिए बेहद जरूरी है।

साउथ कोरिया की दुल्हन

south-korea-bride

साउथ कोरिया में बहुत ही सख्त नियम कानूनों का पालन किया जाता है, जिसमें से एक है शादी के दिन पारंपरिक पोशाक का पहनना। साउथ कोरिया में दुल्हन अपनी शादी के दिन पारंपरिक गाउन पहनती है, इसके साथ ही उसे सिर पर हैवी मुकुट कैरी करना होता है।

घाना की दुल्हन

bride-of-ghana

घाना में शादी को लेकर बहुत ज्यादा सख्त नियम कानूनों का पालन नहीं किया जाता है, इसलिए यहाँ की दुल्हन अपनी सुविधा अनुसार ड्रेस का चुनाव कर सकती है। घाना में दुल्हन पारंपरिक गाउन या ड्रेस पहन सकती है, हालांकि उसकी ड्रेस का रंगीन होने के साथ-साथ दुल्हे की ड्रेस से मिलती जुलती होनी चाहिए।

इंडोनेशिया की दुल्हन

Indonesia-bride

इंडोनेशिया में दुल्हन अपनी शादी के दिन पारंपरिक रेड ड्रेस का गाउन पहनती है, जिसके साथ उसे सिर पर गोल्डन रंग का मुकुट कैरी करना होता है। इंडोनेशिया में दुल्हा और दुल्हन की पोशाक लगभग एक जैसी होती है, जबकि दोनों का मुकुट पहनना भी अनिवार्य है।

आइवरी कोस्ट की दुल्हन

bride-of-ivory-coast

वेस्ट अफ्रीका में स्थित आइवरी कोस्ट की दुल्हन अपनी शादी के दिन बहुत ही हल्का लेकिन रंगीन ड्रेस पहनती है, क्योंकि उन्हें शादी के बाद मेहमानों के साथ घुलना मिलना होता है। आइवरी कोस्ट में दुल्हा दुल्हन की ड्रेस का डिजाइन मैचिंग होना बेहद जरूरी है, फिर चाहे दुल्हन सफेद रंग का गाउन पहने या फिर गोल्डन कलर का।

मलेशिया की दुल्हन

malaysia-bride

मलेशिया की दुल्हन अपनी शादी के दिन हैवी लहंगा पहनना पसंद करती है, जो यहाँ की पारंपरिक पोशाक भी है। इस देश में दुल्हन को भारी लहंगे के साथ दुपट्टा भी कैरी करना होता है, जबकि उसकी ड्रेस का ऊपरी हिस्सा हिजाब की तरह डिजाइन किया जाता है।

जापान की दुल्हन

bride-of-japan

जापान के लोग चाहे कितने ही एडवांस हो, लेकिन शादी के मामले में यहाँ के नागरिक पारंपरिक रीति रिवाजों को फ्लो करना बिल्कुल नहीं भूलते हैं। जापान में शादी के दिन दुल्हन सफेद रंग का खूबसूरत पारंपरिक कीमोनो पहनती है, जबकि अपने सिर को कपड़े से बनी एक विशाल हैट से कवर करके रखती है।

पापुआ न्यू गिनी की दुल्हन

bride-of-papua-new-guinea

पापुआ न्यू गिनी में आदिवासी समुदाय ज्यादा निवास करते हैं, इसलिए यहाँ की शादियों में दुल्हन को पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है। इस देश में दुल्हन के चेहरे को नारंगी रंग से पेंट किया जाता है, जबकि उसे आदिवासी समुदाय की पारंपरिक ड्रेस पहनाई जाती है।

सार्डिनिया की दुल्हन

bride-of-sardinia

सर्डिनिया देश में दुल्हन को बहुत ही अलग पारंपरिक ड्रेस पहना जाता है, जो एक रंगीन गाउन होता है। इस गाउन के साथ दुल्हन को गोल्डन ज्वैलरी और सिर पर सफेद रंग का दुपट्टा कैरी करना होता है, जबकि उसकी ड्रेस पर एक मोटी जंजीर भी होती है। शादी के बाद दुल्हे को इस जंजीर को पकड़ कर दुल्हन के साथ-साथ चलना होता है, यह एक प्रकार का पारंपरिक बंधन होता है।

बुल्गारिया की दुल्हन

bride-of-bulgaria

बुल्गारिया में दुल्हन को बहुत ही पारंपरिक ढंग से तैयार किया जाता है, जिसकी वजह से उसे ब्लैक कलर का लंबा गाउन पहनना होता है। इसके साथ ही बुल्गारिया की दुल्हन के चेहरे को सफेद रंग से पेंट किया जाता है, जिसके बाद उसमें रंगीन मोटी चिपकाए जाते हैं।

इतना ही नहीं इस देश की दुल्हन के सिर पर फूलों से बना एक बहुत बड़ा सहरा भी लगाया जाता है, जो दुपट्टे की तरह काम करता है। बुल्गारिया में दुल्हा अपनी शादी पर जितना सिम्पल रहता है, उसकी दुल्हन को उतना ही ज्यादा सजाया जाता है।

जिस तरह हर देश का अपना खानपान और रहन सहन है, ठीक उसी प्रकार उनके वेडिंग आउटफिट भी अलग हैं। इनमें से आपको किस देश की पारंपरिक पोशक सबसे ज्यादा पसंद आई, कमेंट करके जरूर बताएँ।

यह भी पढ़ें
Shivani Bhandari
Shivani Bhandari
शिवानी भंडारी एक कंटेंट राइटर है, जो मीडिया और कहानी से जुड़ा लेखन करती हैं। शिवानी ने पत्रकारिता में M.A की डिग्री ली है और फिलहाल AWESOME GYAN के लिए फ्रीलांसर कार्य कर रही हैं।

Most Popular