HomeInnovationकेवल 16 साल की छात्रा ने 1800 रुपये में बनाया देसी AC,...

केवल 16 साल की छात्रा ने 1800 रुपये में बनाया देसी AC, जापान सरकार से भी मिला प्रोजेक्ट का निमंत्रण

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इंसान का हुनर, उसका कौशल कभी उम्र का मोहताज नहीं होता। कई ऐसे लोग हैं, जो छोटी-छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त कर जाते हैं। किसी भी काम में लग्न और कुशलता उम्र से नहीं आती है, इसलिए यह आवश्यक नहीं कि यदि किसी शख़्स की उम्र अधिक है तो वह ज़्यादा कुशल होगा। दुनिया में कई बच्चे और युवा ऐसे हैं जिन का टैलेंट देख कर हम सब भी हैरान रह जाते हैं।

हमारे देश में भी छोटी उम्र के बच्चों ने भी अपने अविश्वसनीय कार्यों से देश-दुनिया में अपना नाम किया है। हम सिर्फ़ बड़े शहरों और सम्पन्न परिवारों की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि छोटे कस्बों व गांवों से भी इतने होनहार और कुशल बच्चे तथा युवा सामने आ रहे हैं, जिनका हुनर देखकर सारी दुनिया उनकी मुरीद हो गई है।

कल्याणी श्रीवास्तव (Kalyani Shrivastava)

एक ऐसी ही होनहार छात्रा है उत्तर प्रदेश में रहने वाली 16 साल की कल्याणी श्रीवास्तव (Kalyani Shrivastava) । जो अभी 11वीं कक्षा में अध्ययन कर रही है, पर उन्होंने अपनें गाँव वालों की आवश्यकताओं को देखते हुए एक मिनी AC बनाया, जिसमें मात्र 1800 रुपये की लागत है, तथा साथ ही यह AC वातानुकूलित (Eco-Friendly) भी है। चलिये विस्तार से जानते हैं कि कल्याणी ने ऐसा कैसे किया…

सौर ऊर्जा से चलता है कल्याणी का बनाया मिनी AC

‘आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है!’ कल्याणी ने भी अपना यह मिनी AC गाँव के लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए निर्मित किया है। इस AC की एक बड़ी खासियत तो यह है कि यह सौर ऊर्जा से चलता है और पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त (Pollution Free) है। कल्याणी ने इस एसी के बारे में बताया कि इसमें थर्माकोल से बनें एक आइस बॉक्स में 12 बोल्ट के डीसी पंखें (DC Fan of 12 wattage) द्वारा पहले हवा दी जाती है। ऐसा करने पर एल्बो से ठंड़ी हवा बाहर निकलती है। अगर इसे एक घंटा चलाया जाए तो भी तापमान में 4-5 तक कम हो जाता है और उस स्थान पर शीतल हवा फैल जाती है। अत्यंत कम लागत में बनाया गया यह AC बिजली के बिल की बचत तो करता ही है, साथ ही इको फ्रेंडली होने की वज़ह से पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होता।

जापान सरकार ने भी दिया प्रोजेक्ट का निमंत्रण

UP के झांसी में रहनें वाली कल्याणी द्वारा बनाया गया सौर ऊर्जा से चलने वाला AC ना सिर्फ़ गाँव में लोकप्रिय हुआ, बल्कि भारत सरकार सहित सभी ने उनकी ख़ूब तारीफ की। कल्याणी अपने इस आविष्कार के कारण बहुत प्रसिद्ध हो गईं। इतना ही नहीं, जापान सरकार ने भी उन्हें यह मिनी AC तकनीक को जाननें हेतु निमंत्रण भेजा है।

कॉलेज के एक कम्पटीशन के दौरान कल्याणी नें प्रदर्शित किया था अपना मिनी AC

कल्याणी श्रीवास्तव लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज की स्टूडेंट हैं। जब उनके कॉलेज में प्रतियोगिता हुई थी, उसी दौरान उन्होंने अपना यह मिनी AC प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया था। फिर कॉलेज में सलेक्ट होने के पश्चात, यूपी में उनका सलेक्शन हुआ और उसके बाद दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर उनका यह प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया था। भारतीय दिल्ली संस्थान, आईआईटी (IIT-D) ने भी कल्याणी द्वारा बनाए गए इस देसी AC के लिए उनकी बहुत प्रशंसा की और जापान सरकार द्वारा कल्याणी को वहाँ पर आयोजित होनें वाले एक सेमिनार हेतु आमंत्रित भी किया गया।

कम बजट में मिलेगी गर्मी से राहत

ऐसा भी जा रहा है कि यदि कल्याणी का यह मिनी एसी कमर्शियलाइज़ करके बाज़ार में लाया जाए, तो आम लोग भी इस था फायदा उठा सकते हैं और उन्हें गर्मी से राहत मिल सकेगी, क्योंकि महंगे ऐसी और ज़्यादा बिजली के बिल की वज़ह से आम लोग तो AC खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन कल्याणी द्वारा बनाया गया ऐसी ख़ास तौर पर साधारण लोगों के लिए बनाया गया है।

गुणों की खान हैं कल्याणी

कल्याणी ने मिनी AC का आविष्कार कर यह तो साबित कर दिया कि वह विज्ञान में कितनी होनहार हैं, लेकिन आपको बता दें कि इसके साथ ही वह एक सिंगर भी हैं और टेलीविज़न के फेमस रियलिटी शो “इंडियन आइडल” (Indian Idol) की प्रतिभागी भी रहे चुकी हैं। इसमें उनका सलेक्शन तीसरे राउन्ड तक हुआ था।

इतना ही नहीं, कल्याणी ने लखनऊ, आगरा और कानपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में 50 से भी अधिक पुरस्कारप्राप्त किए हैं। मिनी AC के अलावा भी वे पहले बहुत से साइंस मॉडल बना चुकी हैं, इसलिए लोग उनको प्यार से ‘छोटी साइंटिस्ट’ भी कहकर पुकारते हैं। कल्याणी माँ का नाम दिव्या है और पिताजी का नाम दिनेश श्रीवास्तव है, उनके माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं।

UP सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘नारी सम्मान’ में भी किया गया सम्मानित

वर्ष 2018 में ‘नारी सम्मान’ नामक एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसका आयोजन UP सरकार तथा हिन्दी अख़बार ‘अमर उजाला’ की साझेदारी में हुआ था। इस प्रोग्राम में भी कल्याणी को उनके इस उत्कृष्ट कार्य हुतु सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में खेल, शिक्षा, कला और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया था।

कल्याणी श्रीवास्तव (Kalyani Shrivastava) जैसे होनहार छात्र-छात्राओं की हम सराहना करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह आशा करते हैं कि इनसे प्रेरणा लेकर दूसरे स्टूडेंट्स भी अपने हुनर को पहचान कर आगे बढ़ेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular