Homeलाइफ स्टाइलभारत के ऐसे 10 Beaches, जहां भीड़ का कोई शोरगुल नहीं, आप...

भारत के ऐसे 10 Beaches, जहां भीड़ का कोई शोरगुल नहीं, आप शांति और सुकून महसूस करेंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हमारे देश में कई सारे खूबसूरत और प्रसिद्ध Beaches हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर Beach ऐसे हैं जहाँ पर बहुत ज्यादा भीड़-भाड़ रहती है और इतना शोरगुल रहता है कि प्रकृति का आनंद उठाने का मजा ही किरकिरा हो जाता है। जब भी किसी बीच पर जाने का सोचते हैं, तो पहले गोवा, मुंबई व चेन्नई के Beaches पर जाने के बारे में ही सोचते हैं। हालांकि यह सभी Beach बहुत खूबसूरत है लेकिन यहाँ पर बहुत अधिक भीड़ होती है। इसलिए शांतिप्रिय लोगों का तो यहाँ कोई काम नहीं है।

हर किसी को शोरगुल पसन्द नहीं होता है, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बीच पर जाकर शांत-सौम्य वातावरण में सनबाथ लेते हुए रिलैक्स करना पसन्द होता है। यदि आप भी उनमें से ही हैं, जिन्हें भीड़-भाड़ वाले Beaches पर जाना पसंद नहीं है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हम आपको अपने ही देश में स्थित कुछ ऐसे Beaches के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में काफी कम लोग जानते हैं, इसलिए यहाँ टूरिस्ट कम होते हैं। यहाँ जाकर आप अपने फ्रेंड्स और फ़ैमिली के साथ बिना शोरगुल के छुट्टीयाँ मना सकेंगे।

Marari Beach

Marari-Beach
Marari Beach

केरला में स्थित ये बीच किसी ड्रीम Beach से कम नहीं है। यहाँ पर आपको नीले रंग का बिल्कुल साफ और पारदर्शी समुद्र का पानी दिखेगा। यहाँ की सफ़ेद रेत व समुद्र के किनारे पर पंक्तियों में लगे हुए नारियल के पेड़ Beach की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। इस बीच पर कम ही लोग जाया करते हैं, इसलिए यहाँ पर फ़ूड स्टॉल्स अथवा खोमचे वाले भी नहीं होते हैं। आपको यहाँ अपने साथ ही खाने-पीने की चीज़ें लेकर जानी होगी।

Beach No. 7 (Radhanagar Beach)

Beach-No-7
Beach No. 7

यह सुंदर बीच अंडमान निकोबार में है। ये राधा नगर बीच (Radhanagar Beach) के नाम से भी मशहूर है। यहाँ भी आपको एकांत का वातावरण मिलेगा। इन बीच पर आप Scuba Diving का आनंद भी उठा सकते हैं, जिसके लिए स्थानीय व्यक्ति आपकी सहायता करेंगे। इस Beach पर भी काफी कम ही पर्यटक आया करते हैं।

Chuka Beach

Chuka-Beach
Chuka Beach

UP के पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में चूका बीच (Chuka Beach) स्थित है। यह भारत व नेपाल के बॉर्डर पर स्थित है। इस बीच के बारे में भी कम ही लोग जानते हैं, इसलिए यहाँ भीड़-भाड़ नहीं होती। यहाँ जाने के लिए आपको जंगलों के रास्ते से होकर गुज़रना होता है। यह Beach खूबसूरत तो है ही, साथ ही अन्य सभी Beaches से अधिक शांत व आनन्दपूर्ण अनुभूति देता है।

Bangaram Island

Bangaram-Island
Bangaram Island

अगर आप प्राकृतिक वातावरण में एकांत के पल गुज़रना चाहते हैं, तो आपके लिए Bangaram Island अच्छा विकल्प है। यहाँ आपको प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा सुंदर पक्षी व जानवर भी दिखाई देंगे। हालांकि यहाँ जाने का रास्ता थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यदि आप स्थानीय लोगों से पूछेंगे तो आपको यहाँ का रास्ता मिल जाएगा।

Mandarmani Beach

Mandarmani-Beach
Mandarmani Beach

Mandarmani Beach, वेस्ट बंगाल में स्थित है, ये हमारे देश का सबसे बड़ा Motorable Beach माना जाता है। इस बीच पर आप बाइकिंग का मज़ा भी ले सकते हैं। इस बीच की रेत कठोर है। यहाँ भी पर्यटक कम ही आया करते हैं, इसलिए यहाँ का वातावरण भी भीड़-भाड़ से रहित और शांत रहता है।

Ranpar Beach

Ranpar-Beach
Ranpar Beach

महाराष्ट्र के Ranpar Beach पर आपको केवल मछुआरों की नावें ही दिखाई देंगी, इसके अलावा कुछ नहीं मिलेगा। यहाँ बहुत दूर तक समुद्र व रेत ही रेत है। आपको यहाँ पर जितना चाहें उतना दूर तक सैर का आनंद उठा सकते हैं।

Gokarna Beach

Gokarna-Beach
Gokarna Beach

वैसे तो कर्नाटक स्थित ओम बीच को एशिया का बेस्ट Beach माना जाता है, परन्तु यहाँ के गोकर्ण Beach के बारे में कुछ ही लोग जानते हैं। यह बीच भी काफी शांत और रमणीय है। गोकर्ण Beach सुंदर तो है ही, साथ ही काफी विशाल भी है।

Paradise Beach

Paradise-Beach
Paradise Beach

जैसा कि इस Beach का नाम है, वास्तव में भी यह स्वर्ग की तरह ही सुंदर है। ये शहर से कुछ दूर स्थित है, इसलिए यहाँ पहुँचने के लिए आपको फेरी राइड लेने की आवश्यकता होगी। एक बार इस बीच पर अवश्य जाकर देखिए, आपको बहुत शांति व सुकून महसूस होगा।

Secret Beach

Secret-Beach
Secret Beach

केरला के इस बीच का नाम सुनकर ही आपको पता चल गया होगा कि Secret Beach सच में सीक्रेट है, क्योंकि इस बीच पर भी काफी कम पर्यटक आया करते हैं। यहाँ ज्यादातर स्थानीय लोग ही होते हैं। जिससे आप बीच की खूबसूरती का आनन्द लेने के साथ वहाँ का कल्चर भी जान सकते हैं।

Guhagar Beach

Guhagar-Beach
Guhagar Beach

इस सुंदर Beach पर आपको साफ पानी व असीमित दूरी वाली तटरेखा का मनमोहक नज़ारा देखने को मिलता है। यहाँ के इलाके में काफी कम जनसंख्या है। अतः यहाँ शांत वातावरण रहता है। इस बीच पर जाकर भी आप एकांत में सीपी व शंखों के साथ अपना समय बिताकर अपने कुछ पल यादगार बना सकते हैं।

तो दोस्तों, जब भी किसी शांत माहौल वाले Beach पर घूमने का दिल करे तो इनमें से किसी बीच पर जरूर जाइए।

यह भी पढ़ें
News Desk
News Desk
तमाम नकारात्मकताओं से दूर, हम भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाते हैं।

Most Popular